Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने LGBTQIA+ समुदाय के समर्थन में स्वाभिमान माह का मनाया जश्न 

 सेलिना जेटली और सुशांत दिवगीकर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की बढाई शोभा 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रिटेल कारोबार की दिग्गज कंपनी, फ़्यूचर ग्रुप तथा वैश्विक बीमा कंपनी, जेनराली के संयुक्त उपक्रम की सामान्य बीमा शाखा, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने LGBTQIA+ समुदाय के समर्थन में मुंबई, दिल्ली तथा बेंगलुरु स्थित अपने कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच गौरवपूर्ण परेड के साथ स्वाभिमान माह का जश्न मनाया।  इंद्रधनुष की रंगत में गौरव ध्वज को दर्शाने वाले इस शानदार कार्यक्रम में मशहूर हस्तियों और LGBTQIA+ आइकन सेलिना जेटली और सुशांत दिवगीकर के साथ-साथ फ़्यूचर जेनराली के प्रबंधकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बीमा कंपनी विविधता, समानता और सभी को शामिल करने की अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से इस समुदाय को मजबूती से अपना सहयोग देने के इरादे पर कायम है, और फ़्यूचर जेनराली के सहयोग से आयोजित सशक्तिकरण कार्यक्रमों की कड़ी में स्वाभिमान माह के उत्सव का आयोजन किया गया है।

 LGBTQIA+ समुदाय के लिए जागरूकता और समाज द्वारा उन्हें अपनाए जाने के विषय को लेकर विशेष रूप से तैयार किए गए आंतरिक एवं सोशल मीडिया कैंपेन के साथ FGII में स्वाभिमान समारोह की शुरुआत हुई। इस शानदार कार्यक्रम का उद्देश्य, स्वाभिमान माह के अवसर के माध्यम से LGBTQIA+ समुदाय का जश्न मनाना और लोगों के दिलों में इसके सदस्यों के प्रति अपनेपन की भावना जगाना था। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों और सेलिब्रिटी के साथ बातचीत के जरिए, फ़्यूचर जेनराली ने किसी भेदभाव के बिना सभी को शामिल करने के प्रति अपनी अटूट एकजुटता और समर्थन को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए, FGII के कार्यालय परिसर को स्वाभिमान के रंगों से सजाया गया था। कर्मचारी भी इंद्रधनुषी रंगों में सज-धजकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उन्हें झंडे, बैज और मिठाइयों वाला सेलिब्रेटी मर्चेंडाइज किट उपहारस्वरूप दिया गया।

         इस अवसर पर, श्री अनूप राउ, एमडी एवं सीईओ, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस, ने कहा, “फ़्यूचर जेनराली में हम विविधता, समानता और सभी को शामिल करने के विचार में यकीन रखते हैं, और कार्यस्थल या कंपनी में किए जाने वाले हमारे सभी प्रयास, या फिर हमारे द्वारा तैयार की जाने वाली सभी नीतियां इसी दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। हमें LGBTQIA+ समुदाय के सच्चे सहयोगी होने पर गर्व है और आगे भी हम अपने सभी प्रयासों में समानता का जश्न मनाना जारी रखेंगे। फ़्यूचर जेनराली अपने सभी कर्मचारियों और पूरी दुनिया को खुशियों एवं सशक्तिकरण की भावना से भरे इस स्वाभिमान माह की शुभकामनाएँ देता है, और हम एक ऐसे देश की कामना करते हैं

संबंधित पोस्ट

31 दिसंबर तक विद्यालय बंद रखने का राज्य के नगर विकास मंत्री ने दिया आदेश 

Aman Samachar

स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 3250 नागरिकों व 500 धावकों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

हवाई अड्डों के रनवे का विस्तार करते हुए हर तालुका में हेलीपैड बनाया जाए – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में तीन मुख्य पुरस्कार देने की घोषणा 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ किया समझौता 

Aman Samachar

 पहली बार 21 से 24 अक्टोबर के बीच ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का वर्चुअली आयोजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!