Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नागालैंड में भाजपा-राष्ट्रवादी के साथ सत्ता आने पर क्या शिंदे गुट सत्ता छोड़ेगा – संजय घाडीगांवकर 

ठाणे [ इमरान खान ] नागालैंड में भाजपा के साथ सत्ता में राष्ट्रवादियों की भागीदारी को लेकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना ने एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा है। उप जिला प्रमुख संजय घाडीगांवकर ने कहा है कि अब जब भाजपा ने हिंदुत्व छोड़ दिया है तो क्या शिंदे गुट सत्ता से बाहर हो जाएगा?

        घाडीगांवकर ने यह सवाल भी पूछा है कि क्या राकांपा को अपने साथ लेकर सत्ता स्थापित करने वाली भाजपा का शिंदे गुट साथ छोड़ने के लिए तैयार है या फिर शिंदे गुट उद्धव ठाकरे को परेशान करने के लिए सिर्फ ड्रामा कर रहा है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा का साथ छोड़ दी और राकांपा , कांग्रेस के साथ में सरकार बनाई। शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व छोड़ का आरोप लगाया था। शिंदे गुट के नेता ने कहा कि क्योंकि ठाकरे ने हिंदुत्व छोड़ दिया, इसलिए हम अलग हो गए। लेकिन अब नागालैंड में, राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा के साथ सत्ता में आ गई है। इसलिए, यह कहना कि भाजपा हिंदुत्व छोड़ दिया, क्या शिंदे गुट भाजपा की सत्ता से आलग होने का साहस दिखा सकता है। ठाकरे की शिवसेना के ठाणे उप-जिला प्रमुख घाडीगांवकर ने यह सवाल पूछा है।

संबंधित पोस्ट

समाज को संरक्षण प्रदान करने वाले अतुलनीय योद्धा थे महाराणा प्रताप

Aman Samachar

कर्नाटक सरकार ने ड्रोन से जमीन का सर्वेक्षण कर मानचित्र बनाने का किया सबसे बड़ा अनुबंध

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट ने पश्चिम भारत में ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ की घोषणा की 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की CBDC UPI QR इंटरऑपरेबिलिटी सुविधा की शुरुआत

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने अपने ग्राहकों को वित्‍तीय समाधान प्रदान करने के लिये जे एण्‍ड के बैंक के साथ भागीदारी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!