Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में 3 नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिलने से नागरिकों में ख़ुशी 

भिवंडी [ युनिस खान ]  पावरलूम नगरी भिवंडी में शहर वासियों के दवा , उपचार व स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए राष्ट्रीय आरोग्य अभियान अंतर्गत शासन द्वारा 3 नए स्वास्थ्य केंद्र को खोलने की मंजूरी मिली है। शहर की बढ़ती जनसंख्या के आधार पर मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी द्वारा 20 स्वास्थ्य केंद्र की डिमांड शासन से की गई थी जिसमें 3 नए स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी मिली। शेष 17 स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना हैं।  मनपा क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ने से शहरवासियों में खुशी फैल गयी है।

               गौरतलब हो कि भिवंडी शहर की निरंतर बढ़ती आबादी के मद्देनजर राष्ट्रीय आरोग्य अभियान अंतर्गत शासन से भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत परिसर में 3 नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी पमिल गई है।  शासन से मंजूर 3 नए खुलने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में मिल्लत नगर, शांति नगर एवं नवी बस्ती के क्षेत्र शामिल हैं। मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डा कारभारी खरात ने बताया कि राष्ट्रीय आरोग्य अभियान अंतर्गत मंजूर 3 नए स्वास्थ्य केंद्र भाड़े की इमारत में खोले जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों का भाड़ा शासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।  स्वास्थ्य केंद्र में 1 डॉक्टर, 1 नर्स एवं 2 सहायक स्टॉफ़ की तैनाती होगी। मनपा प्रशासन द्वारा शासन के नियमों के तहत ही स्वास्थ्य केंद्र के लिए इमारतों में भाड़े पर जगह ली जाएगी। डा खरात का कहना है कि भिवंडी शहर की जनसंख्या करीब 10 लाख के ऊपर पहुंच चुकी है। शासन के निर्देशों के तहत 50 हजार की जनसंख्या पर 1 स्वास्थ्य केंद्र होना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या के आधार पर शहर वासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 20 नए स्वास्थ्य केंद्र की डिमांड राष्ट्रीय आरोग्य अभियान अंतर्गत  की गई है जिसमें 3 को मंजूरी मिली है शेष 17 इमारतों की मंजूरी जल्द मिलने की संभावना हैं।  भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा मनपा क्षेत्र अंतर्गत अभी 15 स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं  अब 3 नए स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी मिलने से स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या बढ़कर 18 हो जायेगी।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन ने चौबीसों घंटे (आरटीसी) बिजली की आपूर्ति के लिए उत्पादों के विकास के लिए पीटीसी इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

पेट्रोल व जीवन आवश्यक वस्तुओं दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

Aman Samachar

गैस रिसाव से लगी आग में पोली भाजी केंद्र का सामान जलकर नष्ट 

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने मोटियर्स बाउडौइन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Aman Samachar

नेहरु गांधी परिवार के दो प्रधानमंत्रियों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 16 मार्च को आगमन

Aman Samachar
error: Content is protected !!