Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मलेरिया जैसी महामारी वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क –  अभिजीत बांगर

ठाणे [ इमरान खान ] मानसून के दौरान विभिन्न वर्षाजनित रोगों के साथ-साथ डेंगू और मलेरिया के मामले भी बढ़ने की आशंका रहती है। मनपा स्वास्थ्य प्रणाली को ऐसी बीमारियों को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए और यदि वे होती हैं, तो समय रहते निवारक उपाय किए जाने चाहिए। इस आशयक का निर्देश मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने आज हुई समीक्षा बैठक में संबंधित आधिकारियों को दिया है।

       ठाणे मनपा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है, परंतु हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे प्रसूति अस्पताल में भी ये जांच तुरंत शुरू की जानी चाहिए। आज हुई एक समीक्षा बैठक में मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने स्वास्थ्य विभाग को इस तरह से योजना बनाने का निर्देश दिया है कि विभिन्न महामारी संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

         पिछले कुछ दिनों में मनपा क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिले हैं। इसमें 7 डेंगू और 35 मलेरिया के मरीज मिले हैं, इनमें से कुछ इलाज के बाद घर जा चुके हैं और कुछ का इलाज चल रहा है, ऐसा स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बताया गया। हर साल मानसून के दौरान महामारी की बीमारियाँ फैल रही हैं, ऐसी बीमारियों से समय पर बचाव के उपाय करना जरूरी है। विभिन्न महामारी रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए मनपा के अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है।

         इन रोगियों का सही निदान करने और समय पर इलाज कराने के लिए ‘आपला दवाखाना’ में एएनएम, जीएनएम के माध्यम से परीक्षण किया जाना चाहिए। अपर्याप्त स्टाफ की स्थिति में अधिक स्टाफ उपलब्ध कराया जाना चाहिए और आवश्यक परीक्षण किट उपलब्ध होनी चाहिए। मनपा आयुक्त बांगर ने स्वास्थ्य विभाग को इस आशय का निर्देश दिया है। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ,उपायुक्त उमेश विरारी , डीन डा राकेश बारोट , वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा चेतना नितिल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का करमा गीत एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar

आरबीआई के रिपो दरें बढ़ाने का सीधा परिणाम ,बैंक की 10 करोड़ रुपये तक की सावधि जमा पर ब्याज में वृद्धि

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह 

Aman Samachar

तलाक चलते दस दिन बच्चों के साथ रहने के न्यायालय की अनुमति से नेपाल यात्रा पर त्रिपाठी परिवार की मृत्यु

Aman Samachar

88 फीसदी इंटर-सिटी बसयात्री प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसों का अनुभव करने के इच्छुक

Aman Samachar

प्री मेट्रिक स्कालरशिप की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar
error: Content is protected !!