Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 जी. एम.मोमिन कॉलेज के एम.ए.फाइनल के छात्रों की समारोह पूर्वक हुई विदाई 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी, नासिक द्वारा संचालित जी.एम.मोमिन विमेंस कॉलेज अध्ययन केंद्र में पढ़ने वाले एम.ए.उर्दू फाइनल के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें एम ए उर्दू फाइनल करने वाले छात्रों को विदाई दी गयी।
          कोंकण मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष तलहा नजमुद्दीन फकीह ने समारोह की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में सोसायटी के महासचिव सुहैल मुश्ताक फकीह,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन, उर्दू के मशहूर हास्य व्यंग्य रचनाकार एवं कवि मुहम्मद रफ़ी अंसारी,दैनिक इंकलाब के उप संपादक डॉ. कुतबुद्दीन शाहिद,रफीउद्दीन फकीह स्कूल के चेयरमैन नूह पटेल,स्टडी सेंटर के समन्वयक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी मंच पर उपस्थित थे। इस के अलावा जवेरिया काज़ी,आमिर सिद्दीकी,अमीर हम्ज़ा साकिब,सूफिया मोमिन,डॉक्टर मतीउल्लाह खान,ज़ाकिर हुसैन खान तथा मुखलिस मदू समेत समुपदेशकों की पूरी टीम और बड़ी संख्या में छात्र समारोह में शामिल रहे।
       तलहा नजमुद्दीन फकीह ने अध्यक्षीय भाषण के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई समारोह आखिरी मंज़िल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है। इसके बाद भी शैक्षिक सफर जारी रखते हुए छात्रों को अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों की पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी, सेंटर में बड़े पैमाने पर एडमिशन और टीचर्स की मेहनत को देखते हुए खुशी का इज़हार किया। इसके लिए उन्होंने सेंटर को ऑर्डिनेटर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की और छात्रों के शत प्रतिशत रिज़ल्ट तथा उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की।
      चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन ने कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई का सिलसिला जारी रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जर्नलिज्म कोर्स का बहुत बड़ा स्कोप है। स्टडी सेंटर में जर्नलिज्म कोर्स और अन्य जीवनोपयोगी पाठ्यक्रमों को शुरू करने की भी उन्होंने इच्छा जताई। सोसायटी के महासचिव सुहैल मुश्ताक फकीह ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए शुभकामना दी। कुतुबुद्दीन शाहिद, मुहम्मद रफ़ी अंसारी, आमिर सिद्दीकी,अमीर हम्ज़ा साकिब, जवेरिया काज़ी ने भी छात्रों को संबोधित किया।
स्टडी सेंटर के समन्वयक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने सेंटर की गतिविधियों पर भरपूर रौशनी डालते हुए कहा कि इस स्टडी सेंटर को एम. ए.उर्दू में पहले ही साल पूरे महाराष्ट्र में सर्वाधिक एडमिशन करने का श्रेय मिला है जिसके लिए हम छात्रों की शिक्षा के प्रति दिलचस्पी का सम्मान करते हैं। सिर्फ़ पीडीएफ के रूप में स्टडी मटेरियल के सहारे अथक परिश्रम करके छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले समुपदेशकों के प्रति भी उन्होंने आभार प्रकट किया।
       एम. ए.की छात्रा फातिमा कुरैशी के क़ुरान पठन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एम ए के ही छात्र कौसर शैख ने मधुर आवाज़ में हम्द पढ़ी। फ़हीम अंसारी ने नात पेश की। सज्जाद अख्तर, नाजनीन अम्मार और फातिमा कुरैशी ने भी एम ए फाइनल के छात्र के रुप में अपने अनुभव साझा किए। समारोह में आए हुए सभी मेहमानों का शॉल, गुलदस्ता और मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया। टीचर्स को भी शॉल, गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के सहायक मुख्यध्यापक  मुख्लिस मदू ने सफल सूत्र संचालन किया उन्हीं के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

संबंधित पोस्ट

मरीजों की जान के खतरे को टालने के लिए मानसून में अखंडित बिजली आपूर्ति हो – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार – सांसद अरविंद सावंत 

Aman Samachar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न्यायालय ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना, राष्ट्रीय स्वंसेवक मामला

Aman Samachar

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar

सिक्किम दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु के बाद शवों का ठाणे में अंतिम संस्कार 

Aman Samachar

लैंडस्लाइड की संभावना के कारण 14 जगहों के परिवारों को दूसरी जगह भेजा जाए – एड माधवी नाइक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!