Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरपंच के आमरण अनशन के बाद मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी के मनकोली- अंजुर फाटा से चिंचोटी तक की सड़क की हालत बेहद खराब होने के मुद्दे को लेकर खारबाव ग्राम पंचायत के सरपंच महेंद्र पाटिल ने मालोड़ी गाँव टोल नाका पर आमरण अनशन शुरू कर दिया था . उनकी मांगो को स्वीकार करते हुए टोल कंपनी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों ने पुलिस की उपस्थिति में टोल बंद करने का लिखित आश्वासन दिया है .

         सड़क की मरम्मत के लिए खारबाव ग्राम पंचायत के सरपंच महेंद्र पाटिल ने टोल कंपनी के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही उपेक्षा के कारण सड़क की मरम्मत करने व टोल नाका बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार से मालोड़ी गांव टोल नाका पर आमरण अनशन शुरू किया था  3 दिन बाद टोल वसूल करने वाली सुप्रीम इंफ्रा कंपनी व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की उपस्थिति में महेंद्र पाटील की मांगों को स्वीकार करते हुए उसे पूरा करने का तथा टोल वसूली को बंद करने का लिखित आश्वासन दिया है .जिसके पश्चात खारबाव ग्राम पंचायत सरपंच महेंद्र पाटील ने अपने साथी आंदोलनकारियों के साथ अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया .टोल वसूल करने वाली कंपनी ने अपने दिए गए आश्वासन के मुताबिक रविवार से टोल वसूली का काम फिलहाल बंद कर दिया है. आमरण अनशन में ग्राम पंचायत के 13 सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य रत्ना तांबडे, राकांपा सरकार सेल के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता कमलाकर टावरे, मालोड़ी के उपसरपंच विशाल पाटिल, राष्ट्रवादी तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी, प्रवीण पाटिल, प्रशांत म्हात्रे आदि कार्यकर्ताओं के साथ साई ग्रुप के युवा कार्यकर्ता शामिल थे.

संबंधित पोस्ट

कोपरी में जनता विकल्प की तलाश में है और हम मजबूत विकल्प देंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar

ग्राम पंचायत से नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने की जिला परिषद की अपील 

Aman Samachar

भटके विमुक्त जाति , जनजाति समाज ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

समग्र शिक्षा अभियान के लिए केंद्र सरकार से निधि बढ़ाने की जिप उपाध्यक्ष ने की मांग 

Aman Samachar

टी20 सीजन 2024 के लिए ऑफिशियल वॉटर बॉटल पार्टनर के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाथ मिलाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!