Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए मनपा सुसज्ज , 4221 कोविड बेड समेत सभी आवश्यक तैयारी – मनपा आयुक्त

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण बढ़ने से नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने पायेगी। इसके लिए मनपा की संपूर्ण यंत्रणा सुसज्ज है। इस आशय की जानकारी देते हुए मनपा आयुक्त डा विपिन कुमार शर्मा ने कहा है कि 4221 कोविड बेड की सुविधा तैयार है।  कोरोना संक्रमित व संदिग्ध लोगों की उपचार सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारी है।

                ठाणे शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर मनपा पूरी तरह तैयार है। राज्य शासन के मार्गदर्शन सूचना के अनुसार मनपा प्रशासन व आरोग्य यंत्रणा सतर्क है। इसके बारे में महापौर नरेश म्हस्के , मनपा के सभी पदाधिकारी व मनपा आयुक्त डा शर्मा की संयुक्त बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गयी।  मनपा क्षेत्र में 4221 कोविड बेड उपलब्ध हैं। इसमें मनपा के कोविड अस्पताल में 1075बेड , विराज अस्पताल में 30 बेड ,स्वयंम अस्पताल में 30 बेड ,ठाणे हेल्थ केयर में 53 बेड , मेट्रो पोल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एलएलपी में 60 बेड ,टायटन अस्पताल में 60 बेड , कौशल्या मेडिकल फ़ौंडेशन अस्पताल में 100 बेड ,वेदांत अस्पताल में 125 बेड , सफायर अस्पताल खारेगांव में 142 बेड ,बेथनी अस्पताल में 190 बेड , हाइलैंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 50 बेड , एकता अस्पताल में 25 बेड ,कैजेन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 50 बेड , वेदांत मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल स्पेशलिटी एंड रिसर्च संतर में 85 बेड ,होरिजन प्राईम अस्पताल 100  बेड , ठाणे नोबल अस्पताल एलएलपी में 30 बेड ,ज्यूपिटर अस्पताल निकट पार्किंग प्लाजा के 1181 बेड एवं लोढ़ा भाईंदर पाडा के टीएमसी 760 बेड कुल 4221 बेड शहर में उपलब्ध हैं।

संबंधित पोस्ट

जब तक सरकारी घरों की चाबियां नहीं मिल जातीं, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे – हनमंत जगदाले 

Aman Samachar

ठाणे लोकसभा क्षेत्र शिवसेना उत्तर भारतीय विभाग की ओर से होली व सब ए बारात की शुभकामनाएं

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में “वाचन प्रेरणा दिवस”

Aman Samachar

राकांपा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को छत्रियां वितरित 

Aman Samachar

सराफा व्यवसायी भरत जैन की हत्या मामले मुख्य सूत्रधार की गिरफ़्तारी की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की जलापूर्ति तत्काल बंद करें _ मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!