Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फेरीवालों की हाथगाड़ी तोड़ने वालों को निलंवित करने की शिवसेना युटीबी ने की मांग  

ठाणे [ युनिस खान ] फेरीवालों की हाथगाड़ी तोड़ने के मुद्दे को लेकर शिवसेना युटीबी के उप जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर ने मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से मिलकर फेरीवालों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। फेरीवालों की हाथगाडी तोड़ने वाले माजीवाड़ा मानपाडा प्रभाग समिति के अधिकारीयों व कर्मचारियों को निलंबित करने की भी मांग की है।

    पूर्व नगर सेवक घाडीगांवकर ने मनपा आयुक्त बांगर से मुलकात के दौरान दिए ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री के बदलते ठाणे अभियान के तहत वागले इस्टेट 16 नंबर के फेरीवालों को हटाकर पड्वलनगर के रोड पर धंधा करने के लिए जगह बताई गयी। कोई सूचना दिए बगैर अचानक माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति के कर्मचारियों को लगाकर जेसीबी से फेरीवालों की हाथगाड़ी तोड़ दिया और उनका सामान नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान धर्मवीर आनंद दीघे की फोटो की अवमानना हुई है। कार्रवाई के समय गैस चूल्हा बंद करने का भी समय नहीं दिया। धक्का मुक्की में एक महिला घायल हो गयी। घाडीगांवकर ने कहा कि उक्त कार्रवाई का आदेश देने वाले अधिकारी को निलंबित किया जाए। उन्होंने मांग की है कि 25 फेरीवालों को क्षतिपूर्ति दिलायी जाय। उन्होंने मांग की कि शीघ्र राष्ट्रीय फेरीवाला योजना लागू कर तत्काल क्रियान्वित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मनपा आयुक्त बांगर ने हमारी मांगों को मान्य कर लिया है। मांग पूरी नहीं की तो हम फेरीवालों को न्याय दिलाने के लिए आन्दोलन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

Aman Samachar

दीवार गिरने से बेटे को खोने वाले परिवार को 10 लाख रुपये, लड़की की उच्च शिक्षा के लिए शिवसेना ने मदद 

Aman Samachar

सिंगल फेस बिजली कनेक्शन का थ्री फेस का बिल भेजने से महावितरण ग्राहक परेशान 

Aman Samachar

मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान सुबह शहर की सड़कों व विकास कार्यों के निरिक्षण के लिए किया दौरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!