Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के देशभर के सभी कार्यालयों में 01 लाख से अधिक कार्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान सत्यनिष्ठा की शपथ ली। यह आयोजन केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार था और सतर्कता जागरूकता सप्ताह के हिस्से के रूप में इस वर्ष की थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” के साथ आयोजित किया गया था।                             श्री एम परमशिवम (कार्यपालक निदेशक) और श्री राघवेंद्र कुमार (सीवीओ) ने श्री बिभु प्रसाद महापात्रा (कार्यपालक निदेशक), मुख्य महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों और बैंक के अन्य स्टाफ की मौजूदगी में पीएनबी के द्वारका, नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाने के साथ इसकी शुरुआत की।स्टाफ ने नैतिक व्यवसाय की प्रथाओं के पालन की संस्कृति को बनाए रखने और सत्यनिष्ठा के साथ ग्राहकों की सेवा करने का संकल्प लिया। भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में कर्मचारियों में जागरुकता का संचार करते हुए पीएनबी ईडी श्री एम परमशिवम ने कहा, ” सतर्कता जागरुकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष उच्च सत्यनिष्ठा, साहस और लौह दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाने वाले व्यक्ति सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मोत्सव के साथ मनाया जाता है| हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और जब भी कोई गलत काम हो तो उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए, क्योंकि कोई भी धोखाधड़ी – छोटी हो या बड़ी – फिर भी धोखाधड़ी ही होती है।  यह सप्ताह एक सशक्त अनुस्मारक है कि सतर्कता हमारी जीवनशैली होनी चाहिए और यह केवल एक सप्ताह या केवल सतर्कता विभाग तक सीमित नहीं होनी चाहिए।सरकार भी भ्रष्टाचार के पूर्ण उन्मूलन पर जोर दे रही है क्योंकि जब ऐसा होता है, तो इसका देश के पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव पड़ता है।”

    श्री विभू प्रसाद महापात्रा, ईडी पीएनबी ने भी किसी भी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हमारी दैनिक दिनचर्या में सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।पीएनबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय (नई दिल्ली) में वॉकथॉन जैसी कई गतिविधियों और आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक ने अपने स्टाफ व परिवार के सदस्यों के लिए इन-हाउस प्रतियोगिताएं जैसे निबंध लेखन, जिंगल राइटिंग व बच्चों के ड्राइंग प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया।सतर्कता जागरुकता सप्ताह 5 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा।

संबंधित पोस्ट

ईद की खरीददारी के लिए मुंब्रा की सडकों पर कोरोना से बेख़ौफ़ लोगों की उमड़ी भीड़

Aman Samachar

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

Aman Samachar

ईटीसी विकलांग शिक्षा, प्रशिक्षण केंद्र का एसएससी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत

Aman Samachar

तीन सदस्यीय पैनल पद्धति से चुनाव कराने के लिए मनपा को नए सिरे से तैयारी करने का काम बढ़ा

Aman Samachar

मुंब्रा में कोरोना का पहला मरीज मिलने वाले स्थान में बनी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र शुरू

Aman Samachar

गिरगांव आमची मुंबई को जेनेरिक आधार का एक्सक्लूसिव रिटेल फ्रैंचाइज़ स्टोर मिला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!