Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी रैली निकालकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान 

ठाणे [ युनिस खान ] पुलिस आयुक्तालय के संपत्ति अपराध शाखा ठाणे की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के रूप में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आज वर्तक नगर से निकली रैली में रुद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन नामक दोनों संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

           इस अवसर पर संपत्ति अपराध शाखा ठाणे के पुलिस निरीक्षक आनंद रावराणे, पुलिस निरीक्षक स्वप्निल प्रधान, राजेश घोलप, नवनाथ रोकड़े, नवनाथ कोरडे, सदन मुले, आशा गोले और रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय सिंह द्वारा वर्तक नगर सिग्नल पर संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एड सिसौदिया, अमित कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजू घरत, संदीप पाटिल, नताशा घोस्ट, नैनेश्वरी शिंदे, नागेश मोर्या, श्लोका अस्पताल के कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

       वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की आदी हो चुकी है और गलत राह पर जा रही है, इस युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से ठाणे पुलिस आयुक्तालय, ठाणे शहर की ओर से पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। संपत्ति अपराध शाखा, ठाणे के अभियान में कई सामाजिक संगठन इस अभियान में भाग ले रहे हैं। रुद्र प्रतिष्ठान , जय फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह सिसौदिया ने कहा है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे के इस जाल से बाहर निकलने की अपील किया है।

संबंधित पोस्ट

संविधान संशोधन कर केंद्र सरकार राज्यों के आरक्षण देने का पुनः अधिकार बहाल करे – हरिभाऊ राठोड

Aman Samachar

विवाह के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी मंदिर के लिए किया दान 

Aman Samachar

छत्रपति शिवजी महाराज की समग्र जीवनी अब हिंदी भाषा में लाने का एक लेखक ने किया प्रयास

Aman Samachar

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

Aman Samachar

आवास नीति की व्यापक योजना कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाए – देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar

मकर संक्रांति के खिचडी कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं को कम्बल वितरित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!