Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने लिया संकल्प 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे शहर में बड़ी संख्या राजस्थानी समाज के लोग रहकर विविध क्षेत्रों में सक्रीय हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए वरिष्ठ समाज सेवक ओमप्रकाश शर्मा की मार्गदर्शन में आज राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का विधिवत संकल्प लिया गया है। जिसमें राजस्थान की सभी 36 जाति वर्ग को साथ लेकर इस योजना को साकार किया जायेगा। इस भवन की सुविधाएँ सभी को उपलब्ध होगी।

         ठाणे में लाखों की संख्या में सैकड़ों वर्षों से राजस्थानी समाज के लोग महाराष्ट्र की कर्मभूमि पर रहकर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। सामाजिक , सांस्कृतिक , आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता के बाद राजस्थान संस्कृति भवन बनाने के लिए समाज के लोग आगे आये हैं। इस कार्यक्रम में आचार्य पंडित अवनीश पांडेय ने विधिवत संकल्प कार्य और उपस्थित लोगों ने तन मन , धन से इस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया। बैठक में ओमप्रकाश शर्मा के साथ प्रदीप गोयंका , डा पवन महेश्वरी , बालमुकुन्द मिश्रा , राजेश हलवाई , संदीप रामचंद्र तोदी ,मनोज कास्तिया [ जैन ] , वीरेंद्र रुंगटा , जनार्दन शर्मा ,चंद्रकांत श्राफ , जितेन्द्र खेतान ,जितेन्द्र शर्मा , सुशील शर्मा ,राजेश रावल आदि उपस्थित थे।
        भवन निर्माण के लिए आज होटल वीट्स शरणम्आ में योजित की पहली बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप की भूमि राजस्थान में जन्में और वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि महाराष्ट्र को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले राजस्थानी समाज के प्रमुख लोगों ने राजस्थान भवन बनाने के लिए अपनी सहमति दिया है। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संस्था का गठन कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस से मिलकर जमीन की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व मनपा से भी आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही जरुरत पड़ने पर केंद्र सरकार से भी प्रयास किया जायेगा। अधिक शक्ति के साथ महाराष्ट्र व राजस्थान की साझा संस्कृति और संबंधों को सशक्त बनाने के लिए राजस्थानी समाज प्रयास कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के एक पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग से पूरा कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

26 नवम्बर को औद्योगिक भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले के कामगार संगठन सक्रिय

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

साईराम मित्र मंडल की ठाणे से शिर्डी साइकिल यात्रा रवाना 

Aman Samachar

राज्य के सभी धार्मिक स्थल सोमवार पडवा के दिन से खुलेंगे , नियमों का पालन आवश्यक – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों व घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए मिली पांच बाईक एम्बुलेंस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!