Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होम क्रेडिट इंडिया ने अपने दीवाली कैंपेन खुशियों का शुभारंभ का किया अनावरण 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] होम क्रेडिट इंडिया, अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा  ने आज ब्रांड विचार जिंदगी हिट के तहत त्योहारों पर अपने कैंपेन #खुशियों का शुभारंभ का अनावरण किया है।यह भावुक कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया की मोबाइल हैंडसेट व कंज्यूमर ड्यूरेबल के निम्न से लेकर मझोले आकार के फाइनेंस में लीडरशिप को दर्शाता है। साथ ही यह अपने ग्राहकों को इस दीवाली के दौरान खुद के व अपने प्रिय लोगों के सपनों को वास्तविकता में बदलने में मदद करने व वित्तीय जरूरतों को पूरा करने वाला दर्शाता है।  इस नए एवी कैंपेन को होम क्रेडिट के सोशल चैनल्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, यूट्यूब पर लाइव दिखाया जा रहा है।

      इस आडियो विजुअल की शुरुआत वॉयस ओवर से होती है जो कहता है, “त्योहार, इनके रंग हैं अनेक और खुशियों के ज़रिये हैं हज़ार,” इसके साथ दिखता है एक घर जिस पर श्री एवं श्रीमती शर्मा की नेमप्लेट है। इसके साथ ही स्टेज सेट हो जाता कई छोटे-छोटे दर्श्यों का जो दीवाली के पूरे माहौल का चित्रण करते हैं। इसी तरह के एक दृश्य में एक किशोरी को नया फोन मिलता है जो उसकी एक इंफ्ल्यूयेंसर बनने की हसरतों को पंख देता है। एक दूसरे दृश्य में एक महिला अपने किचन में आती है और एक नया रेफ्रिजेरेटर देखती है जो उसके कैटरर बनने के लंबे समय से भुला दिए गए सपने को जीवित कर देता है। घर के दरवाजे पर एलईडी टीवी की डिलीवरी त्योहारी की खुशी को और अधिक बढ़ा देता है। हर उपहार होम क्रेडिट के मुस्कराते हुए सिंबल के साथ आता है जिस पर हैप्पी दीवाली लिखा हुआ होता है।  जब परिवार उत्सव मनाने के लिए एकत्र होता है तो सभी उत्साह से शर्मा जी को गले लगाते हैं जो कि इन सभी सपनों को होम क्रेडिट इंडिया की मदद से सच कर दिखाते हैं।

 

संबंधित पोस्ट

हम सब मिलकर भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनायें – रविन्द्र चव्हाण

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी ने देवेंद्र चावला को अपना सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

भाजपा विधायक गणेश नाईक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Aman Samachar

लोक सेवा अधिकार आयोग की कोंकण विभागीय समीक्षा बैठक 1 लाख 41 हजार आवेदनों का निपटारा 

Aman Samachar

मेडिमिक्स विंटर धमाका में भाग्यशाली खुदरा विक्रेताओं की बड़ी जीत

Aman Samachar

प्रयागराज महाकुंभ में एड बी एल शर्मा की स्मृति में 3 फरवरी को श्रीमद गीता पाठ और 4 फरवरी को भंडारा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!