Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ठाणे के अपग्रेडेड अल्फा सर्विस सेंटर में कैमरा और लेंस के लिए सोनी की सर्वोत्तम कोटि की ग्राहक सेवा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सोनी इंडिया ने कैमरा बॉडी और लेंस के लिए सर्वोत्तम कोटि की ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए ठाणे में अपने सर्विस सेंटर को अल्फा कैमरा बॉडी रिपेयर सेंटर को अपग्रेड किए जाने की घोषणा की है। ठाणे में इस अल्फा सर्विस सेंटर के अपग्रेड के साथ, सोनी ने अब दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर, लुधियाना, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, कोचीन, त्रिवेन्द्रम, कोझिकोड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, नागपुर, इंदौर, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, मैंगलोर, लखनऊ, पटना और ठाणे सहित भारत के 25 शहरों में अपना विस्तार किया है।

        सोनी इंडिया के ग्राहक सेवा के नेशनल हेड, विशाल माथुर ने कहा, “हमने हमेशा अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं देने का प्रयास किया है और इससे हमें पूरे भारत में अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिली है। अल्फा कैमरा बॉडी और लेंस मरम्मत सुविधाओं के लिए यह विस्तार ग्राहक संतुष्टि हेतु ब्रांड की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

     सोनी इंडिया के पास अब डिजिटल इमेजिंग उत्पादों के लिए आफ्टर सेल्स सपोर्ट का सबसे व्यापक सर्विस नेटवर्क है, जिसमें लेंस मरम्मत के लिए 8 सर्विस सेंटर, 25 शहरों में अल्फा कैमरा बॉडी रिपेयर के लिए 29 सर्विस सेंटर, 40+ ऐसे सर्विस सेंटर हैं जो सीसीडी इमेजर सफाई और फर्मवेयर अपडेट्स जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, और पूरे भारत में 220+ कलेक्शन सेंटर शामिल हैं।

       सोनी इंडिया में डिजिटल इमेजिंग बिजनेस के हेड, मुकेश श्रीवास्तव ने कहा, “स्थानीय बाजारों में भागीदारों का समर्थन और सहायता करके, सोनी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को देश भर के सभी आउटलेट्स पर त्वरित और तेज टर्नअराउंड के साथ असाधारण सेवा और संतुष्टि मिले। नए सर्विस सेंटर अपने विभिन्न टचपॉइंट्स पर ग्राहकों को उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर सुसंगत और सहज ब्रांड अनुभव प्रदान करेंगे।”

        ये सर्विस सेंटर अल्फा कैमरा बॉडी, कैमरा लेंस, प्रोफेशनल कैमरा और डिजिटल स्टिल कैमरा और कैमकोर्डर जैसे अन्य डिजिटल इमेजिंग उत्पादों की सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली मरम्मत प्रदान करने के लिए आवश्यक जिग्स और उपकरणों से सुसज्जित हैं। ग्राहक अपने उत्पादों से सर्वोत्तम प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए सीसीडी इमेजर सफाई और नवीनतम फर्मवेयर अपडेट प्राप्त करने जैसी बुनियादी सहायता के लिए तत्काल सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। इन सर्विस सेंटर्स पर मैत्रीपूर्ण ग्राहक सहायता कर्मचारी ग्राहकों को सोनी अल्फा कम्युनिटी पोर्टल पर अपने इन-वारंटी उत्पादों को पंजीकृत करने में मदद करेंगे ताकि वे लागू उत्पादों पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी का निःशुल्क लाभ उठा सकें।

      सोनी इंडिया जल्द ही इन सर्विस सेंटर्स पर निःशुल्क चेकअप कैम्प शुरू करेगा जहां ग्राहक अधिकतम तीन उत्पादों के लिए सीसीडी इमेजर सफाई प्राप्त कर सकते हैं और नवीनतम सॉफ़्टवेयर संस्करण अपडेट कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मनपा के सभी केन्द्रों पर आज से पुनः टीकाकरण मुहीम शुरू 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बैंकिंग से संबंधित सभी सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले डिजिटल इकोसिस्टम ‘बॉब वर्ल्ड’ लॉन्च 

Aman Samachar

पेडिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करके ठाणे-मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी से मुक्त बनाया जाएगा – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

मुंबई – नागपुर बुलेट ट्रेन समेत सात मार्गों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू

Aman Samachar

प्रभावी नेताओं को विकसित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने टियर और मार्केट्स में अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!