Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवसेना शाखा पर कब्जे को लेकर एकनाथ शिंदे गुट को उद्धव ठाकरे ने दी चुनौती 

ठाणे [ युनिस खान ] शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट को आड़े हाथो लेते हुए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिम्मत हो तो पुलिस को हटा लो फिर शिवसेना शाखा पर कौन कब्ज़ा करता है हमारे शिवसैनिक देख लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का मैं धन्यवाद देता इसने हमारी शाखा की सुरक्षा की है।

         मुंब्रा की शिवसेना शाखा पर शिंदे के कब्जे के बाद आज शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंब्रा की शाखा का निरिक्षण करने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मुंब्रा आये। उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि गद्दारी कर राज्य की सत्ता में बैठे लोग शाखा पर कब्ज़ा कर तोडा है और उसके पास कंटेनर रख दिया अपनी शाखा दिखाने का प्रयास कर रहे है। खोखे सरकार एक खाली खोखा रखकर हमारी जगह रोका है। उस खोखा को शीघ्र हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खोखा नहीं हटा तो हम उठाकर फेंक देंगे। इसे भरकर जहाँ भेजना है भेजे। हमारी शाखा बुलडोजर से तोडा है अब असली बुलडोजर लेकर हम सड़क उतारे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अपने बैनर फाड़े गए है चुनाव आने दो हम तुम्हारी मस्ती फाड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना के टिकट पर चुनाव जीतने वाले गद्दारी कर सत्ता में बैठ गए। लोकसभा चुनाव में गद्दारों की जमानत जब्त कर घर भेज दो। उद्दव ठाकरे ने सांसद श्रीकांत शिंदे को निशाना बनाया।  उन्होंने कहा विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन्हें आपने विधान सभा के लिए चुना वे हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव आने वाले सभी चुनाव में आघाडी के घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ शिवसेना सांसद संजय राउत , नेता व सांसद राजन विचारे , राकांपा नेता व स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड भी मंच पर उपस्थिति थे।
      शिवसेना के दोनों गुटों के शक्ति प्रदर्शन के चलते मुंब्रा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया जिससे कई घंटो यातायात प्रभावित होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित पोस्ट

ओबीसी राजनितिक आरक्षण बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राकांपा ने मनाई खुशी 

Aman Samachar

अवैध रेती उत्खनन करने वाले 80 लाख रूपये के उपकरण जिला प्रशासन ने किया नष्ट 

Aman Samachar

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar

अकलोली में पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या से सनसनी 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2021 के लिए ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा की

Aman Samachar

वनमंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में करीब 650 निवेदन मिले, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!