Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

छह लाख रूपये के जेवरात के साथ दो शातिर सेंधमार गिरफ्तार

ठाणे [ इमरान खान ] दिन में फेरीवाला बनकर रेकी कर रात में सेंधमारी करने वाले वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 तोले सोने के जेवरात बरामद हुआ है जिसकी कीमत 6 लाख रूपये है।
मिली जानकारी के अनुसार कलवा के मनीषा नगर में रहने वाली गृहिणी स्मिता मालवणकर काम के सिलसिले में घर से बाहर गयी थी। उसके घर आने के बाद चोरी की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस में शिकायत की। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को आरोपी की तलाश करते हुए बदलापुर के वंगानी इलाके में रहने वाला आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से शेखर नटराज नायर [ 37] और देवेन्द्र गणेश शेट्टी [ 26 ] को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कर्नाटक व तमिलनाडू के मूल निवासी बताये गए हैं।  दोनों आरोपियों के खिलाफ मुंबई के ठाणे, एमएफसी, बदलापुर, कांदिवली, पालघर जैसे विभिन्न पुलिस थानों अपराध दर्ज हैं। दोनों आरोपी छह महीने पहले जेल से छूटने के बाद फिर अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो। दोनों आरोपियों के साथ उसकी एक महिला सहकर्मी अभी भी फरार है। कलवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौत 

Aman Samachar

‘भारत टैक्सी’ यात्रियों और ड्राइवरों के लिए यात्रा का एक नया अध्याय  – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के ई-कॉमर्स ब्रांड ‘जयपोर’ ने मेन्सवेयर में किया पदार्पण

Aman Samachar

विशेष टीकाकरण सत्र में 53 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली बूस्टर डोज 

Aman Samachar

एसजेवीएन द्वारा 75 मेगावाट परासन सोलर पावर प्रोजेक्‍ट के लिए अनुबंध हस्‍ताक्षरित 

Aman Samachar

फिल्म अभिनेत्री मीरा चौपडा के खिलाफ कानूनी सलाह के बाद कार्रवाई संभव –  आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!