Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कोगोपोर्ट और आईआईएम अमृतसर ने ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स एवं फ्रेट मैनजमेंट में पोस्‍ट-ग्रेजुएशन का पहला बैच किया पूरा 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] लॉजिस्टिक्‍स ऐंड फ्रेट मैनजमेंट के उद्योग में कोगोपोर्ट एक अग्रणी नाम है। कंपनी ने ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स ऐंड फ्रेट मैनेजमेंट में पोस्‍ट-ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के अपने पहले बैच के सफल समापन की घोषणा की है। यह उपलब्धि लॉजिस्टिक्‍स की लगातार विकसित हो रही दुनिया में प्रतिभा और उत्‍कृष्‍टता को बढ़ावा देने के लिये कोगोपोर्ट की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
         ग्रेजुएशन करने वाले बैच ने एक विस्‍तृत प्रोग्राम पूरा किया है, जो उन्‍हें लॉजिस्टिक्‍स के वैश्विक परिदृश्‍य में सफल बनाएगा। यह ग्रेजुएट्स कोगोपोर्ट के विभिन्‍न विभागों में आसानी से शामिल हो सकेंगे। वे उद्योग में कंपनी की स्थिति को और भी उन्‍नत बनाने के लिये अपनी कुशलताओं और ज्ञान से योगदान देंगे।
        यह पोस्‍ट-ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉजिस्टिक्‍स और ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन के सेक्‍टर में एक अग्रणी पहल है, जिसे अमृतसर के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के सहयोग से आरम्भ किया गया है। उद्योग के विशेषज्ञों एवं जाने-माने शिक्षाविदों द्वारा विकसित एवं क्रियान्वित यह प्रोग्राम अपने सहभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान और प्रायोगिक अनुप्रयोगों का एक अनूठा मिश्रण देता है। यह दुनिया भर में फ्रेट के प्रबंधन की बारीकियों पर जानकारी प्रदान करता है।
      प्रोग्राम के सफल समापन पर पहले बैच को बधाई देते हुए, कोगोपोर्ट के मुख्‍य परिचालन अधिकारी ऋषिकेश कुलकर्णी ने कहा : “हम अपने पहले पोस्‍ट-ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के सफल समापन से रोमांचित हैं। यह प्रोग्राम प्रतिभा को बढ़ावा देने और ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स की गतिशील दुनिया में उत्‍कृष्‍टता के लिये जरूरी कुशलाओं से पेशवरों को सुसज्जित करने के लिये हमारी प्रतिबद्धता का परिचायक है। हमें आशा है कि ये कुशल लोग उद्योग पर अपना असर डालेंगे।“
      आईआईएम अमृतसर की असोसिएट प्रोफेसर हरप्रीत कौर ने कहा : “सप्‍लाई चेन और लॉजिस्टिक्‍स की पूरी समझ लेकर येग्रेजुएट्स इस क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उनकी पेशवर यात्रा शुरू होने के साथ हम उनकी लगातार सफलता और करियर में तरक्‍की की कामना करते हैं।“
     लॉजिस्टिक्‍स और फ्रेट  मैनेजमेंट के उद्योग में मौजूदा विस्‍तार और विकास के साथ कोगोपोर्ट ने शैक्षणिक मार्ग प्रदान करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता को बनाये रखा है। यह मार्ग इस गतिशील क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता के लिये लोगों को सशक्‍त करेंगे। पोस्‍ट–ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के आगामी समूह भी बन रहे हैं। इससे ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स में ज्‍यादा से ज्‍यादा पेशेवर बनाने के लिये कोगोपोर्ट का समर्पण दिखता है।

संबंधित पोस्ट

मेडिका की ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ कैंसर रोगियों को देगा एक नया जीवन 

Aman Samachar

खदान में भरे पानी में तैरने गए दो बच्चों की डूबने से मृत्यु 

Aman Samachar

 मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और रोटरी ने बाल चिकित्सा और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पहल शुरू की

Aman Samachar

 आकाश बायजू’स के 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट यूजी एग्जामिनेशन 2023 को किया क्वालीफाई 

Aman Samachar

पोस्ट बजट 2022 का नीरज धवन, प्रबंध निदेशक, एक्सपीरियन इंडिया ने किया स्वागत 

Aman Samachar

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!