Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक व्यापक चालू खाता पैकेज किया शुरू

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक), भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, ने आज एक व्यापक चालू खाता पैकेज की शुरुआत की घोषणा की, जिसमें सात नए चालू खाता उत्पादों को शामिल किया गया है। प्रत्येक चालू खाता उत्पाद को विशेष रूप से विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों की विशिष्ट व्यावसायिक बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने, ग्राहकों को सशक्त बनाने और उनके व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। नए चालू खाता पैकेज का अनावरण बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय में एक कार्यक्रम में एमडी और सीईओ, श्री देबदत्त चांद द्वारा बैंक के कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ और सुश्री शैफाली वर्मा, भारतीय क्रिकेटर और बैंक के ब्रांड प्रचारक की उपस्थिति में किया गया।

       नए लॉन्च किए गए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के चालू खाते इस प्रकार हैं: बॉब लाइट (व्यक्ति/ एकल  स्वामित्व/छोटे व्यवसायों के लिए), बॉब वूमेन पावर (महिला उद्यमियों के लिए), बॉब स्मार्ट (मुख्य रूप से डिजिटल लेन-देन करने वाले व्यवसायों के लिए), बॉब गोल्ड (मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए) और बॉब प्लैटिनम, बॉब रोडियम, और बॉब डायमंड (उच्च लेनदेन आवश्यकताओं वाले बड़े व्यवसायों के लिए)। ये खाते चयनित खाते के आधार पर सुविधाओं और वैल्यू एडेड सेवाओं के साथ आते हैं, जैसे कहीं से भी अधिक नकद को जमा करना, क्यूआर कोड के साथ मुफ्त साउंड बॉक्स और पीओएस मशीन (शून्य मासिक किराये के साथ), चालू खाते के साथ एक संपार्श्विक-मुक्त ओवरड्राफ्ट सुविधा, कम मासिक औसत शेष आवश्यकताओं के अलावा, उच्च खाता वेरिएंट के लिए क्यूरेटेड बड़ौदा नकदी प्रबंधन सेवाएं।

     इस अवसर पर बोलते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, “ विभिन्न प्रकार की व्यवसाय विकास यात्रा के साथ बदलती हुई बैंकिंग आवश्यकताओं पर विचार करते हुए, और उनका बैंकिंग साथी बनने की इच्छा रखते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा हमारे ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और अधिक रिवार्डिंग बनाने के लिए तैयार सुविधाओं और लाभों से भरपूर अत्याधुनिक चालू खातों का एक नया माध्यम पेश कर रहा है। हमने अपने ग्राहक आधार का विश्लेषण किया है और एक व्यापक उत्पाद वर्गीकरण प्रक्रिया की है, जिसने हमें विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों को लक्षित करते हुए बाजार में अलग-अलग उत्पादों की एक श्रृंखला लॉन्च करने के लिए अभिप्रेरित किया है। बॉब चालू खातों की नई रेंज हमारे ग्राहकों की विकासउन्मुख योजनाओं में सहयोग करेगी।

संबंधित पोस्ट

मनपा मुख्यालय में पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधा बंद न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतवानी 

Aman Samachar

प्रीमियस के लॉन्च के साथ न्यूमेरिक एकल-चरण यूपीएस में मानकों को फिर से परिभाषित

Aman Samachar

पानी का बिल भुगतान न करने वाले 4010 कनेक्शन खंडित , 250 मोटर जब्त 

Aman Samachar

वरिष्ठ समाज सेविका सुमन अग्रवाल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Aman Samachar

 बैडमिंडटन चैंपियन लक्ष्य सेन का सिडबी ने किया अभिनंदन

Aman Samachar

परिवहन निगम आषाढ़ी यात्रा के लिए 5,200 विशेष बसें चलाएगी – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!