Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा में 11 वार्ड बढ़ने से इच्छुक उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुटे 

भिवंडी [ युनिस खान ] आगामी मनपा चुनाव को लेकर नए प्रभागों की रचना का कार्य शुरू है। इस बार मनपा में 90 नगर सेवकों की संख्या बढ़कर 101 हो गयी है जिससे इच्छुक उम्मीदवार प्रभाग रचना की जानकारी प्राप्त कर अपनी तैयारी करने की जुगाड़ में लगे हैं।  मनपा की सतर्कता का चलते प्रभाग की सही जानकारी नहीं मिलने से परेशान हैं।

            भिवंडी मनपा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। मनपा की सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी प्रमुख राजनितिक दल अधिक से अधिक नगर सेवक चुनकर लाने के जद्दोजहद कर रहे हैं। हलाकि कि अभी तक राज्य चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव कराने के संकेत नहीं मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर पर निर्भर करेगा कि चुनाव कब कराया जाए। जनसंख्या वृद्धि की वजह से 90 नगरसेवकों की मनपा में 11 सदस्यों की बढ़ोतरी होने से प्रभाग की पुनर्रचना का कार्य शुरू है। मनपा चुनाव में 11 नए नगरसेवकों की संख्या बढ़ने के चलते बेहद गोपनीयता से प्रभागों की पुनर्रचना का कार्य किया जा रहा है। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख बेहद सतर्क होकर प्रभाग सीमाओं की रचना की मानिटरिंग कर रहे हैं।
    भिवंडी मनपा में बढे 11 में से आधे वार्ड हिंदू बहुल एवं आधे वार्ड मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बढ़ने की संभावना है। चुनावी गणित को देखते हुए इच्छुक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर वोटरों को लुभाने में जुट गए हैं। इच्छुक उम्मेदवार अपने लिए सुरक्षित सीट और टिकट पाने के लिए पाला बदलने की जुगत लगा रहे हैं।  प्रभागों के आरक्षण व चुनाव की घोषणा होते बड़े पैमाने पर दल बदल की आशंका है।

संबंधित पोस्ट

श्‍याम स्‍टील इंडिया बना आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पियनशिप फाइनल का ऑफिशियल पार्टनर 

Aman Samachar

अधिक शुल्क वसूलने वाली निजी कोविड अस्पतालों के खिलाफ महापौर की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मनपा मुख्यालय के सामने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

कपड़ा डाइंग के बायलर में लगी आग कोई हताहत नहीं

Aman Samachar

एबिक्सकैश ने एस. रवि की अपने निदेशक मंडल में नियुक्ति की घोषणा की

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!