Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

छुट्टी में कर्मचारी की कमी पर डा सुरेश कुमार यादव ने वैक्सीनेशन की उठाई जिम्मेदारी

मानधाता , प्रतापगढ़ [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मानधाता प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज स्टाफ की कमी होने पर डा सुरेश कुमार यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी खुद उठाई। खुद बैठकर पर्ची काट कर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। डा सुरेश कुमार यादव ने बताया कि आज जन्माष्टमी पर छुट्टी होने के कारण कर्मचारी कम आये है। इसलिए वैक्सीन लगवाने आये लोगों की भारी संख्या और दिक्कत को देखते हुए हम स्वयं वैक्सीन टेबल देखने बैठे  हैं,लोग कोरोना को लेकर काफी सजग हो गये है और वैक्सीन लगवाने के लिए भारी संख्या मे आ रहे है। ऐसे हालात मे किसी को तकलीफ का सामना न करना पड़े इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। डाक्टर सुरेश यादव की देखरेख मे मानधाता के सरकारी अस्पताल मे वैक्सीनेशन का काम बहुत ही सुचारू रूप से चल रहा है।

संबंधित पोस्ट

जब तक राम का नाम रहेगा तब तक दुनिया से सनातन धर्म खत्म नहीं होगा – दाजी पणशीकर

Aman Samachar

ठाणे में राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने लिया संकल्प 

Aman Samachar

वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट के उद्यान संबंधी कार्य अक्टोबर तक पूरा करें – संदीप मालवी

Aman Samachar

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

Admin

कोरोना संकट के बावजूद मनपा ने वसूले 624 करोड़ रूपये संपत्ति कर 

Aman Samachar

भिवंडी उड्डाणपुल पर हुए खड्डे वाहनों के लिए बने प्राणघातक

Aman Samachar
error: Content is protected !!