




SATTE 2024 भारत के तेजी से बढ़ते ट्रैवल इंडस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यह शो पर्यटन व्यवसाय के अवसरों का पता लगाने और इस इंडस्ट्री के उभरते परिदृश्य के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए यात्रा, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के संपूर्ण वैल्यू चेन को एक मंच पर लाता है। 2028 तक भारत की विजिटर एक्सपोर्ट आय 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए SATTE 2024 भारतीय पर्यटन के लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता करने के लिए सही मंच है। SATTE को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड, ग्लोबल ट्रैवल ट्रेड संगठनों, एयरलाइंस, होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स, क्रूज़, थीम पार्क, सिनेमा लोकल्स, कॉर्पोरेट ट्रैवल, निवेशकों और वेडिंग प्लानर्स सहित दूसरे लोगों से लगातार सपोर्ट मिला है।
SATTE 2024 में एक विशेष रिवर्स बॉयर-सेलर मीट “अतिथि” की शुरुआत की गई है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (SEPC) की एक बड़ी पहल है। इनबाउंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल SATTE के सहयोग से पूरे भारत में भारतीय पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के लिए 50 से ज्यादा देशों के लगभग 250 अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी के लिए काम कर रही है। SEPC@SATTE पहल भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा मांग वाला ट्रेवल डेस्टिनेशन बनाने और अंततः विजन@2047 को पूरा करने के लिए सबसे सही समय पर शुरू हुई है। राज्यों में उत्तर प्रदेश मेजबान राज्य है। बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड भागीदार राज्य हैं। इसमें हमें भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और 8 पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।