Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

झोपड़पट्टी मुक्त ठाणे योजना को गति देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे में एसआरए और क्लस्टर योजनाओं के लागू होने के बावजूद मनपा की झोपड़पट्टी मुक्त शहर योजना की प्रगति नहीं हुई है। कांग्रेस ने इसके लिए मनपा की सत्ता में करीब 30 वर्षों से रही शिवसेना को जिम्मेदार ठहराते हुए आन्दोलन शुरू किया है।
      आन्दोलन शुरू कर कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि एसआरए व क्लस्टर योजना की शुरुआत के बावजूद, “स्लम फ्री ठाणे” अभी भी नहीं हो रहा है। ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से पिछले सप्ताह से ठाणे मनपा की प्रत्येक प्रभाग समिति के बाहर जन आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे की अगुई में आज उथलसर प्रभाग समिति कार्यालय के सामने कांग्रेस ने आन्दोलन किया। इस अवसर पर बोलते हुए एड चव्हाण ने कहा कि हर साल लोग नाला सफाई के गलत तरीके के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पिछले पूरे एक सप्ताह से कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर प्रभाग समिति कार्यालय के सामने आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभाग समिति कार्यालयों के समक्ष आन्दोलन के बाद 14 जून को मनपा मुख्यालय के समक्ष आन्दोलन किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

Aman Samachar

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

हुक्का पार्लर व अनधिकृत होटल के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने असम राइफल्स के साथ एमओयू किया साइन

Aman Samachar

मनपा के 550 अधिकारीयों व कर्मचारियों के पदोन्नति समेत आयुक्त ने लिए कल्याणकारी निर्णय 

Aman Samachar

महाराष्ट्र उद्योग और निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar
error: Content is protected !!