Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मछुआरा समाज के बच्चों को आयएएस , आयपीएस बनाने के लिए कोचिंग की सुविधा – डा संजय निषाद

ठाणे [ युनिस खान ] मछुआरा समाज के बच्चों के कोचिंग के लिए सरकार से फंड उपलब्ध कराया जाएगा जिससे मछुआरा समाज के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर डीएम कलक्टर बनेंगे। समाज के लोग जगह तैयार करें कोचिंग की व्यवस्था की मंजूरी दी जायेगी और उन्हें बड़े कोचिंग संस्थान से जोडकर समाज के बच्चों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजयकुमार निषाद के मुंबई प्रवास के दौरान इस आशय का उदगार व्यक्त किया है।

गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर ठाणे के सत्कार होटल में डाक्टर निषाद का सत्कार किया गया । इस अवसर पर डाक्टर निषाद ने कहा कि संविधान में मिले अधिकार दिलाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। समाज को शिक्षा , स्वास्थ्य, और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हमने अपने मत्स्य विभाग से योजना शुरू किया है। मत्स्य व्यवसाय शुरू करने का आवाहन करते हुए उन्होंने आवाहन किया कि आप लोग उत्तर प्रदेश में मत्स्य व्यवसाय शुरू करो आपको सरकार विभाग की ओर से सब्सिडी मिलेगी। जिनके पास आयुष्मान भारत का कार्ड नहीं है उन्हें भी विभाग की ओर से मछुआरा समाज के लोगों 5 लाख रुपए तक की उपचार सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। मत्स्य व्यवसाय के लिए सब्सिडी और कोचिंग क्लास शुरू करने के लिए सरकारी सहायता दी जायेगी। डाक्टर निषाद ने निषाद ने कहा कि समाज के विकास के लिए सत्ता जरुरी है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरु ,कांशीराम जैसे नेताओं का उदहारण देते हुए कहा कि उन्होंने किस तरह सत्ता प्राप्त किया। उसी तरह हम समाज को जागरूक कर समाज को केंद्र और राज्य की सत्ता में मजबूत हिस्सेदारी चाहते हैं यह समाज के संगठित होने से ही संभव है।

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद , उपाध्यक्ष दीपचन्द्र मल्लाह , राममहेश निषाद , रामाधार सहानी ,ओमप्रकाश निषाद , अर्जुन निषाद , सचिन सहानी , दिनेश सहानी , रामजीत निषाद , अरुणेश मल्लाह , टूनमुन लाल निषाद , नन्दलाल निषाद ,राजेन्द्र सिंह , संजय शुक्ला , लौहार सहानी ,डा रहीम खान , दिलीप शर्मा ,रामराज विन्द , कुबेरनाथ सहानी , रामलगल कश्यप , रमेशचन्द्र सहानी , मनोज विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने भारत में लॉन्‍च किया “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” 

Aman Samachar

भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए राकांपा महाविकास आघाडी के लिए तैयार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

घनसोली प्रभाग में अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

बिक्री के लिए लाए गए 65 बकरों की मौत

Aman Samachar

योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

चॉकलेट का झांसा देकर मतिमंद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!