Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

एसटीपी टैंक में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा की एसटीपी टैंक में गिरने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।  मनपा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष व अग्निशमन के जवानों ले लाश की निकाल कर सिविल अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है।

               मनपा आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि 1 जनवरी की मध्यरात्री 1 बजे वागले इस्टेट ज्ञानसाधना कालेज इलाके की साठेवाडी में मनपा के मल निस्सारण प्रक्रिया [ एसटीपी] टैंक में एक व्यक्ति के गिरे होने की सुचाना मिली।  जिसके तत्काल बाद आपदा प्रबंधन व अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुँच कर लाश बाहर निकाला। मृतक की पहचान मनोज शिवराम मोरे [ 32 ] के रूप में पहचान हुई है।  वह साठेवाडी का निवासी बताया गया है। वागले इस्टेट पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेज दिया है। वागले इस्टेट पुलिस घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

महगाई , बेरोजगारी को लेकर राकांपा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

हास्य इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज बेड स्टोरीज 7 जुलाई को होगी रिलीज

Aman Samachar

नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक प्लाजा 1 अप्रैल से 3 जगहों पर शुरू होगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

नैना को विपक्ष का नहीं, विकास का चेहरा दिया जाएगा; भूमिपुत्र लाभार्थी नहीं बल्कि विकास में भागीदार होंगे — उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

ऑनलाइन खेल महोत्सव 2021-22 के लिए मनपा ने खिलाड़ियों से हिस्सा ने का किया आवाहन 

Aman Samachar

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

Aman Samachar
error: Content is protected !!