Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360 शील्ड

मुंबई [ इमरान खान ] भारत में साधारण बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने आज बड़े गर्व के साथ अपने नए प्रोडक्ट, रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360शील्ड के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे लोगों और उनके परिवारों को बेमिसाल सुरक्षा प्रदान करने के इरादे से डिज़ाइन किया गया है। यह सुरक्षा कवर वाकई बेहद खास है, जिसे आपको और आपके अपनों को न केवल व्यक्तिगत दुर्घटना के प्रभावों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बल्कि यह दुर्घटना के बाद एक बड़े झटके के रूप में परिवार के सामने आने वाले गंभीर प्रभावों से भी सुरक्षा देता है।

       इस पॉलिसी का उद्देश्य भारत के साथ-साथ दुनिया भर में दुर्घटना के प्रभाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर 360 डिग्री सुरक्षा मुहैया कराना है। यह पॉलिसी बिल्कुल अनोखी है जो सामान्य तौर पर दुर्घटना की वजह से विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में मिलने वाले कवरेज से परे है, क्योंकि यह दुर्घटना के बाद के परिणामों और उससे जुड़ी लागतों का व्यापक रूप से समाधान पेश करती है। दुर्घटनाएँ कुछ ही पलों में लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मचा सकती है, जिससे इंसान न केवल शारीरिक रूप से घायल होता है, बल्कि तुरंत पैसों की ज़रूरत की वजह से स्थिति और भी तनावपूर्ण हो जाती है।

       यह पॉलिसी ज़रूरत के समय बीमाधारक और उनके परिवार की हर तरह से सहायता सुनिश्चित करती है, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने से लेकर आउट-पेशेंट के खर्चों के लिए कवरेज के अलावा घर, वाहन और एजुकेशन लोन जैसी निजी एवं आर्थिक देनदारियों से लेकर कानूनी सहायता की व्यवस्था करने और इसके अलावा भी बहुत किसी चीजों का कवरेज शामिल है। दुर्घटना से जुड़ी तमाम बातों को शामिल करने वाली यह पॉलिसी सुनिश्चित करती है कि, आपके पास दुर्घटना से जुड़ी विभिन्न आकस्मिक ज़रूरतों के लिए ऑल-इन-वन कवरेज उपलब्ध हो। इसके अलावा, इस पॉलिसी में लाभ और क्षतिपूर्ति सुविधाएँ दोनों शामिल हैं, ताकि आपको हर तरह से सुरक्षा प्राप्त हो सके।

संबंधित पोस्ट

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

पीएनबी द्वारा उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में ग्राहकों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

पालतू जानवरों के लिए पहले श्मशान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

भूमि हस्तांतरण से पहले निविदा की प्रक्रिया की जल्दबाजी क्यों – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

ओला कार चालक को धोखा देकर यात्री कार लेकर फरार नाबालिक गिरफ्तार.

Aman Samachar

एनएआर इंडिया और जीएआर ने राष्ट्रीय स्तर के परिवर्तनकारी रियल इस्टेट सम्मेलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!