Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा कार्स इंडिया ने ग्रेट होंडा फेस्ट सेलिब्रेशंस के तहत होंडा सिटी और होंडा अमेज़ के फेस्टिव एडिशंस किए पेश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में प्रीमियम कारों की प्रमुख निर्माता होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज फेस्टिव एडिशंस के लॉन्‍च की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय मिड साइज सेडान होंडा सिटी का “एलिगेंट एडिशन” और लोकप्रिय फैमिली सेडान होंडा अमेज़ का एलीट एडिशन पेश किया है। ये अलग-अलग एडिशंस सीमित संख्‍या में लॉन्च की जाएगी और मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और कॉन्टिन्यूअसली वैरिबल ट्रांसमिशन (सीवीटी), दोनों में पेश की जाएंगी। ये होंडा सिटी के वी ग्रेड और होंडा अमेज के वीएक्स ग्रेड पर आधारित है। ये एडिशंस उपभोक्ताओं को ज्यादा सुविधाएं देने वाले प्रीमियम पैकेज में आते हैं। इन्हें सभी रंगों के विकल्पों में पेश किया गया है।
         कंपनी ने देश भऱ में अपने उपभोक्ताओं के लिए “द ग्रेट होंडा फेस्ट” के तहत सिटी और अमेज़ के दूसरे वैरिएंट्स पर भी स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स लॉन्च करने की घोषणा की। इन फेस्टिव प्रमोशंस के दौरान उपभोक्ता अपनी मनपसंद होंडा कार की खरीद पर सभी अधिकृत डीलरों से कई तरह के आकर्षक ऑफर्स 31 अक्टूबर 2023 तक हासिल कर सकते हैं।
        इन फेस्टिव एडिशंस के लॉन्‍च पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग और सेल्स विभाग के डायरेक्‍टर श्री युइची मुराता ने कहा, “अब जब हम फेस्टिव सीजन के लिए तैयार हैं, हमारा पूरा ध्यान अपने इन मॉडलों को बिल्कुल अलग प्रीमियम पैकेज से लैस करना है, जो हमारे समझदार दर्शकों को आकर्षित करेगा। सिटी और अमेज़ के इन नए एडिशंस को लॉन्च करने का लक्ष्य उपभोक्ताओं को आकर्षक दाम पर ज्यादा फीचर्स के साथ बेहद स्टाइलिश और अधिक सुविधाओं वाली कार पेश करना है।“ उन्होंने कहा, “त्योहार हमें जश्न मनाने का मौका और मकसद देते हैं और इनका हमारी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। इन लिमिटेड एडिशंस की लॉन्चिंग के अलावा हमने सिटी और अमेज़ के दूसरे वैरिएंट्स पर भी आकर्षक ऑफर दिए हैं, जिससे हमारे सभी उपभोक्ताओं की जिंदगी में नई कार खरीदने का यह मौका और ज्यादा खुशियों से भरपूर बन जाएगा।
       सिटी और अमेज़ के फेस्टिव एडिशंस को होंडा के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म “होंडा फ्रॉम होम” से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा देश भर में एचसीआईएल के अधिकृत डीलर नेटवर्क से भी यह कार खरीदी जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट का शुरू किया उत्‍पादन

Aman Samachar

फ़िल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना चाहे जग सारा छूटे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

Aman Samachar

कपिल पाटील फाउंडेशन की तरफ से मिला आदिवासी बहनों को भाऊबीज का उपहार

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में महिला व पुरुष की मौत , वाहन चालक फरार

Aman Samachar

ठाणे में राम जन्मभूमि आन्दोलन के जनक रहे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

  बैंक ऑफ बड़ौदा का वित्त वर्ष 2022 का शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर 7,272 करोड़ रुपये हुआ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!