Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कामगार अस्पताल गेट के बस स्टाप पर शिवशांति प्रतिष्ठान ने लगाया बेंच 

ठाणे [ युनिस खान ] कामगार हॉस्पिटल में आने जाने वाले मरीजों को बस के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता था।उनकी समस्या को देखते हुए शिवशांति प्रतिष्ठान के माध्यम से संस्था के संस्थापक एड विनयकुमार सिंह ने बैठने के लिए उपलब्ध कराया है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने का इस समस्या पर ध्यान दिया। यह कार्य के लिए शिवशांति प्रतिष्ठान और उनके पदाधिकारियों की सराहना हो रही है।

        इस समस्या से गोपाल मिश्र , शिव परिवार प्रमुख राम मिलन शुक्ला , दीपक पाठक ने  शिवशांति प्रतिष्ठान के माध्यम से संस्था के संस्थापक एड विनय कुमार सिंह को अवगत कराया। जिसमें कहा गया कि महिला , वृद्ध व्यक्तियों को अस्पताल के गेट पर बस के लिए इंतजार कर पड़ता था। इसलिए कामगार हॉस्पिटल के गेट के पास शिवशांति प्रतिष्ठान ने लोगो को बैठने के लिए बेंच की *व्यवस्था करा दी है। वागले इस्टेट कामगार गेट के सामने टीएमटी का बस स्टाप है। ठाणे से वागले डिपो जाने के बस स्टाप का शेड है लेकिल डिपो से कामगार मार्ग से ठाणे जाने वाले स्टाप का शेड नहीं है जिससे यात्रियों को धुप और बरसात में खड़े रहकर बस का इंतजार करने पड़ता है।

        शिवशान्ति प्रतिष्ठान की नजर में यह समस्या आ गयी लेकिन यहाँ के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इसकी कभी याद नहीं आई। इस स्टाप से बस पकड़ने वालों में कामगार अस्पताल के मरीज और उनके सगे संबंधी ,रिस्तेदार की संख्या अधिक रहती है। मरीजों की सुंविधा का भी ध्यान देने वाला कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासन आगे नहीं आया। शिवशांति प्रतिष्ठान ने इस कार्य की शुरुआत किया है जिसकी सराहना की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट अस्पताल ने डॉक्टर व चिकित्सकों के साथ निक टून्स निकलोडियन किड्स के साथ “सु” रक्षाबंधन मनाया

Aman Samachar

राकांपा ने एडवोकेट जिया सैयद को 148 ठाणे विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया

Aman Samachar

एक्सपीरियन’को एवरेस्ट ग्रुप ने ‘टॉप एम्प्लॉयर्स फॉर टेक टैलेंट इन इंडिया’के रूप में दी मान्यता

Aman Samachar

मेडिका ने ब्लैडर कैंसर जागरूकता महीने के दौरान अपने हेमाट्यूरिया क्लिनिक का किया उद्घाटन

Aman Samachar

विद्युत मशीनरी उद्योग ने मार्च 2021 तक `94.8 हजार करोड़ ऋण लिया और 199.49  हजार ऋण सक्रिय

Aman Samachar

जिले में कोरोना संक्रमण की कमी के बाद लाक डाउन में मिली ढील , दो बजे तक खुली दुकानें

Aman Samachar
error: Content is protected !!