Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] होली एक ऐसा त्यौहार है जो हमारे जीवन में ऊर्जा, आनंद ,आशा , आकांक्षा , संबद्धता और व्यापकता लाता है ,परिवर्तन और रूपांतरण का एक अवसर हमें देता है । इसमें निहित अनुराग और उदारता के कारण ही हम इसे” प्रेम का त्यौहार” “ रंगों का त्यौहार या “बसंत का त्यौहार” भी समझते हैं। आप जानते हैं क़ि होली किस तरह प्रारम्भ हुई ? हमारे प्राचीन भारतीय शास्त्रों में यह माना गया है कि होलिका एक दानव राजा हिरण्यकश्यपु की बहिन थी ।जब वह बालक प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर बैठी और उसके चारों और अग्नि जलाई गई तो वह तो जल गई लेकिन अग्नि बालक प्रह्लाद को स्पर्श भी ना करसकी ,उसका बाल भी बाँका ना हुआ और हिरण्यकश्यपु का यह बुरा इरादा अग्नि की लपटों में जलकर होलिका की चिता के साथ ही राख हो गया ।इस प्रकार होली सभी प्रकार की बुराइयों के अंत के प्रतीक के रूप में मानी जाने लगी .।दोनों ही तरह की बुराइयाँ ,आंतरिक और बाह्य ।

       आइए हम रंगों के इस त्यौहार से कुछ सीखने और इसे अपने जीवन में आत्मसात् करने के लिए इस वर्ष इसे कुछ भिन्न दृष्टि से देखें । एक क्षण के लिए कल्पना करें ,कि संसार में सिर्फ़ दो ही रंग हैं – सफ़ेद और काला ।तब प्रकृति द्वारा दिए गए अनेक रंगों से भरे इस संसार को देखने के बाद कोई भी ऐसे निष्प्रभ और अकल्पनीय जगत में नहीं रहना चाहेगा .।जीवन हमारे मार्ग मे बहुत कुछ प्रस्तुत करता है , बहुत कुछ अनुभव कराता है , बहुत कुछ सिखाता है । लेकिन हमारा मस्तिष्क पूरे संसार को इन दो ही रंगो में देखता है . हमने अपना जीवन ,अच्छा -बुरा , सही -ग़लत, सरल और जटिल, सुख- दुःख , अमीर और गरीब, सफल और विफल ,इसी तरह यह सूची और लम्बी हो सकती है , की श्रेणी में ही प्रतिबंधित कर रखा है ।हम निरंतर आंतरिक द्वंद्व से घिरे रहते हैं , क्योंकि हम बिना कुछ सोचे समझे अपना जीवन इसी तरह के चरम भाव में जी रहे हैं ।हम “मध्य भाव” से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं ।हम यह देख ही नहीं पाते कि जीवन हमारे समक्ष कई शेड्स प्रस्तुत करता है उनमें से प्रत्येक की अपनी सुंदरता , उपयोगिता और महत्ता है . इसलिए आइए हम जीवन के प्रत्येक शेड , प्रत्येक रंग और प्रत्येक अनुभव का आलिंगन करें और देखें कि वह हमारी उन्नति और विकास में किस तरह सहायक है ।

संबंधित पोस्ट

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सीईओ नेमिन वोरा की बजट-पूर्व प्रतिक्रिया , दूरदर्शी केंद्रीय बजट की उम्मीद

Aman Samachar

बहुत जल्द होगी रिलीज भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420.

Aman Samachar

एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने नियुक्ति किया आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान को नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंटर डायरेक्टर

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Aman Samachar

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शीघ्र शुरू करने क महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

 लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली मोदी सरकार की तरह कोई सरकार नहीं बनी – आरिफ मोहम्मद खान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!