Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

छोटी ग्राम पंचायतों को सहयोग करने के लिए बीडीओ श्रुति शर्मा ने दिलाया भरोसा

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] मान्धाता ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि छोटे ग्राम पंचायत का फंड मानदेय देने में ही खत्म हो जा रहा है तो मैं प्रधान संघ अध्यक्ष और सभी सदस्यों को आश्वस्त करना चाहती हुं कि छोटे ग्राम पंचायत का सहयोग कर उन्हें बाहरी फंडिंग दिलाने की कोशिश करेंगे, छोटे ग्राम पंचायत पर ज्यादा भार न पड़े मनरेगा को तेजगति से पटरी पर लाकर छोटी ग्राम पंचायतें मनरेगा से अपने आपको पुनर्जीवित कर सक्षम बनाए/ बीडीओ श्रुति शर्मा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के जवाब में कहा कि हमारी टीम लगातार रोस्टर के अनुसार फील्ड में मिलेगी ,दस से बारह जनसुनवाई में, हमारी कोशिश है कि गांव के लोगों को बार बार ब्लाक में परेशान न होना पड़े चक्कर न लगाना पड़े, हमारी प्राथमिकता में है की पंचायत भवन या फिर पंचायत भवन उपलब्ध न होने पर प्राइवेट भवन में जनसुनवाई करेंगे,
         बीडीओ श्रुति शर्मा ने मान्धाता ब्लाक को डार्क जोन में शामिल मुद्दे पर कहा कि हमारे पास तीन अहम बिंदु है एक प्राकृतिक कुएं को पुनर्जीवित करना, दूसरा तालाब की सफाई ,तीसरा वर्षा जल का संचय, जिससे हमें डार्क जोन से बाहर आने में मदद मिलेगी, बीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि जिले में मान्धाता ब्लाक में वर्षा जल संचय पर बहुत ही अच्छा काम किया है, बीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि हरियाली को बढ़ाए नदी, कुएं, तालाब का संरक्षण करे आपकी पीढ़ी आपके संसाधन का उपभोग करेंगी, आवास के मुद्दे पर बोलते हुए बीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि लक्ष्य हमें भी नहीं पता है क्योंकि यह भारत सरकार ग्रामीण योजना है लक्ष्य हमें मिलता रहेगा क्योंकि साईड खुलने वाली है सर्वे का काम चल रहा है,एक भी पात्र और जरूरतमंद छूटने नहीं पायेगा इसकी जिम्मेदारी मै स्वयं लेती हूं हमारी टीम पूरी इमानदारी और पारदर्शिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है सर्वे का काम जारी है और लिसटींग में पारदर्शिता बनी रहेगी और पात्र जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जायेगा,
          बीडीओ श्रुति शर्मा ने मान्धाता ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक की सराहना करते हुए कहा कि अपने जीवन में इतनी सकारात्मक बैठक पहली बार देखी हूं मान्धाता के सभी सदस्यों की सकारात्मकता काफी हद तक लोगों को प्रभावित करती है और इसी सकारात्मकता से हम लोग आगे बढ़ेंगे, बीडीओ श्रुति शर्मा ने क्षेत्र पंचायत बैठक को शानदार और सफल बनाने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया/ इस बैठक की अध्यक्षता विधायक जीतलाल पटेल ने की संचालन दिवाकर सिंह ने किया, क्षेत्र पंचायत बैठक को प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव, विजय कुमार गौतम एडीओ आइएसबी , एडीओ एग्री कल्चर, बाल विकास विभाग के अधिकारी और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने संबोधित किया, इस बैठक में भारी संख्या में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने अपने सुझाव भी दिए/

संबंधित पोस्ट

अपना विस्तार जारी रखते हुए शॉपर्स स्टॉप ने खोले 5 नए स्टोर 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग उद्योग के ऋण प्रदान करने वाले पहले डिजिटल को-लैंडिंग प्लैटफॉर्म की शुरुआत की

Aman Samachar

कोरोना आयसोलेशन के मरीजों से अधिक शुल्क लेने वाले होटल प्रबंधन के खिलाफ मनसे ने की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव का झूठा दिखावा बंद कर सच्ची जागरूकता फैलाएं – डॉ प्रशांत सिनकर 

Aman Samachar

गिरफ़्तारी से पहले व्यक्ति को उसके अधिकार की जानकारी होने से रुक सकता है मानवता का हनन

Aman Samachar

लुइस फिलिप की ‘फैशन क्राफ्ट लिमिटेड’ को’ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन

Aman Samachar
error: Content is protected !!