Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

मुंबई ( युनिस खान ) उत्तर भारतीय संगम की रजत जयंती समारोह में विधायक अबु आसिम आजमी ने कहा कि हमारा देश फूलों का एक गुलदस्ता है,जिसमें हिंदू,मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन, बौद्ध सभी मिलजुल कर सम्मान पुर्वक रहते है। यह हक हमें संविधान ने दिया है। उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किये गए निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकियों की आड में हमारे देश में धर्म युद्ध फैलाना चाहता है,पर उसके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। हम सब एक हैं।
           कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगतों को  श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मुलुंड की सामाजिक,सांस्कृतिक व धार्मिक  संस्था  “उत्तर भारतीय संगम” के स्थापना के 25 वर्ष पुर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन जी.एस.शेट्टी सेंट्रल हाॅल,मुलुंड में किया गया है। समारोह की अध्यक्षता रमाशंकर तिवारी एवं संचालन डॉ.बाबूलाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में रिजवान भाई(महासचिव उ.प्र.समाजवादी पार्टी) कांग्रेस नेता डॉ.आर.आर.सिंह,दयाशंकर सिंह,डॉ.सचिन सिंह, समाजसेवी के.एन.सिंह,बीरेन्द्र पाठक,डॉ.आर.एम.पाल,डॉ.राममूर्ति वर्मा,अरूण दीक्षित,अजय आर.सिंह,बबिता गुप्ता,मैना तिवारी,पुष्पा साक्री उपस्थित रहे।
           सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक राजकुमार यदुवंशी,भरत यादव ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सह संयोजक अब्दुलजे.खान, बृजनाथ यादव,दीनानाथ यादव, अभयराज यादव,अनिल यादव,के.डी.यादव,अनिरुद्ध दूबे ने सभी अतिथियों का गमछा एवं पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।

संबंधित पोस्ट

कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति की घटना की पुनरावृत्ति से सावधानी बरतना आवश्यक

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

भिवंडी शहर की 15 से 25 साल पुरानी इमारतों को अतिधोकादायक श्रेणी से बाहर रखे जाने की मांग

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर रिलीज होते ही वायरल

Aman Samachar

मौजूदा हालात में देश को कांग्रेस के विचारों की आवश्यकता है  – चंद्रकांत पाटील 

Aman Samachar

महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का इरफ़ान शेख को सदस्य बनाये जाने मुस्लिम समाज में ख़ुशी

Aman Samachar
error: Content is protected !!