Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

प्रतापगढ़ [ उप्र ] ,कटरा गुलाब सिंह प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 25 वें महाकाल महोत्सव व महाशिवरात्रि मेला के मद्देनजर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के स्वच्छताग्रहियो द्वारा अधिशाषी अधिकारी के मार्गदर्शन व अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्ष मुन्ना यादव ने सभी स्वच्छताग्रहियो को मेला व महोत्सव के सुअवसर पर निष्ठा के साथ निरंतर सफाई में सहयोग की अपील की।
     स्थानीय कार्यकर्ताओ ने भी प्रतिभाग कर धाम परिसर में साफ सफाई बनाये रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार (मुन्ना) यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर पौराणिक स्थल भयहरणनाथ धाम विशाल और भव्य मेला का आयोजन किया जाता है।  इस अवसर पर दूर दूर से लोग पूजा पाठ करने और ध्वज पताका लेकर आते हैं भारी संख्या में जल चढ़ी होती है इस अवसर पर श्रध्दालुओ की सुविधा का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, जैसी व्यवस्था को गंभीरता से लिया जा रहा है भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि भयहरणनाथ धाम महाशिवरात्रि मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

संबंधित पोस्ट

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

85 निजी अस्पतालों को मनपा ने दिया टीकाकरण की अनुमति

Aman Samachar

द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड में शामिल हुआ टी-सीरीज़ 

Aman Samachar

मनपा स्कूल के  छात्रों को 15 जून से पहले किताबें मिल जानी चाहिए – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

मेंहदी कार्यक्रम से मरजिया पठान ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!