Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र – गुजरात सीमा पर मनोर में बना भगवान परशुराम का पहला मंदिर 

 ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर मनोर में भगवान परशुराम , प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण ,श्री संतोषी माता , श्री महालक्ष्मी माता की मूर्ति का आज विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गयी . तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शन व आयोजन का लोगों ने लाभ लिया है .

                भाजपा के वरिष्ठ नेता व जय परशुराम सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुजरात व महाराष्ट्र सीमा पर महामार्ग के निकट भगवन परशुराम का पहला मन्दिर है . यहाँ से आने जाने वाले लोग भगवान परशुराम व गोशाला का दर्शन करेंगे . गोमातेश्वरी मनोर में भगवान परशुराम मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठान के लिए लम्बे समय से विनोद पारसनाथ सिंह ने प्रयास किया जिनके परिश्रम से आज यह महान कार्य पूर्ण हुआ है .दिलीप सिद्धेश्वर सिंह संपादक परशुराम समाचार नामक हिन्दी और मराठी भाषा में अखबार का प्रकाशन कर रहे है . इसी तरह जय परशुराम सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के दशकों के परिश्रम के चलते आज लोगों में जनजागरण हो रहा है .आज भगवान परशुराम के कार्यक्रम के आयोजनों में वृद्धि हो रही है .
   प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हवलदार दूबे , वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण अय्यर ,प्रमोद तिवारी ,राकेश मिश्रा , अनिल तिवारी ,पी सी मिश्रा , अवधनारायण तिवारी ,बी के त्रिपाठी ,राकेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर दर्शन किया है . विनोद पारसनाथ सिंह ,तनोज पारशानाथ सिंह ,संतोष ह्रदय नारायण सिंह ,दिलीप सिद्धेश्वर सिंह ,नितिन बोंबाडे , एस मुलाणी ,हिमांशु संजय सिंह ,अभिषेक संजय सिंह ,सुमित विनोद सिंह ,आशीष माताप्रसाद सिंह ,स्नेहा सिंह ,केशव यादव ,दिलीप कचरे आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया .

संबंधित पोस्ट

 मराठी भाषियों पर पुलिस बर्बरता को लेकर कर्नाटक सरकार के विरोध में राकांपा ने किया आंदोलन

Aman Samachar

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

भिवंडी के प्रतिभाशाली छात्रों और खिलाडियों का किया गया सत्कार 

Aman Samachar

कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर चर्चा में पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित

Aman Samachar

पहली बार उदय सिंघानिया और परी सिंह हिन्दी फिल्म प्रेम तंत्र में दिखेंगे एक साथ

Aman Samachar

भिवंडी के पत्रकार दानिश आज़मी अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!