Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक की अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

मुंबई,  डॉ. सुमीत जैरथ, आई.ए.एस, सचिव, राजभाषा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 29.06.21 को पंजाब नैशनल बैंक, प्रधान कार्यालय द्वारका का दौरा किया गया| इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा डॉ. सुमीत जैरथ, आई.ए.एस, सचिव, राजभाषा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की गरिमामय उपस्थिति एवं बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें सभी कार्यपालक निदेशकगण तथा मुख्य महाप्रबंधकगण शामिल थे| इस राजभाषा संगोष्ठी में देश भर के अंचल कार्यालयों के राजभाषा प्रभारी एवं राजभाषा अधिकारी वेबेक्स के माध्यम से जुड़े| इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा हिंदी नोटिंग सहायिका का प्रकाशन किया गया जिसका विमोचन डॉ. सुमीत जैरथ, आई.ए.एस, सचिव, राजभाषा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों से किया गया और उन्होंने इसे अत्यंत उपयोगी बताया|

               संगोष्ठी में सचिव महोदय ने राजभाषा के सफल कार्यान्वयन के लिए ‘12 प्र’ की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की| श्री राजेश श्रीवास्तव, उपनिदेशक (कार्यान्वयन), गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा अनुवाद टूल “कंठस्थ” के बारे में तथा श्री विक्रम सिंह सोढ़ी, सहायक निदेशक, केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा “लीला” एप्प के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की| श्रीमती मनीषा शर्मा, सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा, पीएनबी ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से पीएनबी में राजभाषा गतिविधियों एवं उपलब्धियों को अध्यक्ष महोदय के सम्मुख प्रस्तुत किया|

      डॉ. सुमीत जैरथ ने कहा कि ‘12 प्र’ की रणनीति को आधार मानते हुए उच्च प्रबंधन स्तर पर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा दिया जाए ताकि समस्त स्टाफ सदस्यों में राजभाषा के प्रति सकारात्मक माहौल पैदा हो सके| सचिव महोदय ने पीएनबी द्वारा राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय है| बैंक के एमडी एवं सीईओ ने इस संगोष्ठी को बैंक के कार्यपालकों एवं अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया| कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस संगोष्ठी से बैंक में राजभाषा कार्यान्वयन को नई दिशा प्राप्त हुई है|

संबंधित पोस्ट

आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

श्याम मेटैलिक्‍स ने सेल टाइगर टीएमटी री-बार्स के लॉन्च के साथ अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति को मजबूत किया 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विशेष एमएसएमई ऋण शिविर में 98 लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

पीएनबी ने रक्षक प्लस योजना के लिए फिर जीता भारतीय सेना का भरोसा

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने ‘बेटर टुगेदर’ के साथ हेल्थकेयर डायनेमिक्स को दिया नया रूप

Aman Samachar
error: Content is protected !!