Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी की भारी किल्लत से परेशान महिलाओं ने मनपा मुख्यालय पर धरना आन्दोलन की दी चेतावनी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के गायत्री नगर परिसर में विगत 10 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई अचानक बंद किए जाने से नागरिक परेशान हैं। क्षेत्र के  रहीवासियों को दूर-दूर से जाकर पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।  पानी की किल्लत झेल रही महिलाओं ने मनपा प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति नियमित नहीं की गयी तो वह मनपा मुख्यालय पर धरना आंदोलन करने पर मजबूर होंगीं।
          क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि विगत 10 दिनों से गायत्री नगर पुलिस चौकी से लेकर पहली बावड़ी तक के क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति बिना किसी सूचना के अचानक बंद कर दी गई है। जिससे पानी के संकट को लेकर नागरिकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जल आपूर्ति संकट को लेकर कतई गंभीर नहीं जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
           इस संदर्भ में  मनपा जल आपूर्ति विभाग के अभियंता से बातचीत कर उन्हें पानी न आने की शिकायत की गई तब उन्होंने बताया कि कुछ टेक्निकल समस्या उत्पन्न हो गई है।  जिससे पानी नहीं आ रहा है आने वाले दो दिनों में पानी की आपूर्ति नियमित हो जाएगी। लेकिन इस आश्वासन देने के 4 दिन बाद भी पानी की समस्या जस की तस बरकरार है। क्षेत्र के लोगों का गंभीर आरोप है कि शिकायत करने पर मनपा जल आपूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी केवल झूठा आश्वासन दे रहे हैं। क्षेत्र के सैकड़ों परिवार की महिलाओं को आसपास के क्षेत्रों में जाकर पानी लाने की कठिनाई का सामना करन पड़ रहा है। मनपा प्रशासन की उदासीनता से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

संबंधित पोस्ट

अमेरिकन अत्याधुनिक डांबर प्लांट के मालिक ने परेशान किये जाने का लगाया आरोप

Aman Samachar

 ठाणे व पालघर जिलों की नर्सों, डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस बहनों को जिजाऊ ने दिया पैठनी उपहार 

Aman Samachar

 आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के एमडी व सीईओ गोयल की अपनी राय

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया’ ने अपना वार्षिक कार्यक्रम “भारत कैसे उधार लेता है-सर्वेक्षण 2023” लॉन्च किया

Aman Samachar

धोखा देने वाले डेवलोपर्स के खिलाफ एमपीआईडी के तहत कार्रवाई

Aman Samachar

ठाणे के नागरिकों को 1 अगस्त से मिलेगा 50 एमएलडी अतिरिक्त पानी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!