Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ऑन प्रीमियम वियर ने सर्दियों के मौसम के लिए पूरी तरह उपयुक्त विंटर क्लॉथिंग की एक बड़ी रेंज पेश की 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश में इनरवियर का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, लक्स इंडस्ट्रीज (बीएसई: 539542 | एनएसई: LUXIND) को बिल्कुल नए और ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उत्पादों के लिए जाना जाता है। पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों के लिए इनरवियर एवं आउटरवियर की पूरी रेंज सहित 14 प्रमुख ब्रांडों के 100 से अधिक उत्पादों का निर्माण करने वाली इस कंपनी के प्रीमियम वियर ब्रांड, ऑन ने पुरुषों एवं लड़कों के लिए विंटर कलेक्शन की एक बड़ी रेंज तैयार की है, जो सर्दियों के मौसम में गर्माहट के साथ-साथ सुकून भरा एहसास प्रदान करता है। ऑन रेंज के सभी प्रोडक्ट्स को बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जिनका बेहतरीन स्टाइल शहर में रहने वाले भारतीय पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बेमिसाल गुणवत्ता और अव्वल दर्जे के स्टाइल के साथ अलग-अलग तरह के डिजाइनों की पेशकश की गई है, जो नए जमाने के युवाओं की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरते हैं। भारत में सर्दियों के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है, और बाजार में 6% सीएजीआर की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

        इस मौके पर श्री साकेत टोडी, डायरेक्टर, लक्स इंडस्ट्रीज, ने कहा, “लक्स ने हमेशा बीते वर्षो में ग्राहकों की पसंद एवं प्राथमिकताओं में आए बदलाव को ध्यान में रखकर नए उत्पादों की पेशकश की है, जो ग्राहकों की मांग के अनुरूप होते हैं। बाजार की जरूरतों और बदलते ट्रेंड को समझते हुए, ऑन प्रीमियम वियर अब विंटर कलेक्शन में अपने शानदार डिजाइन और खासियतों के साथ पहले से ज्यादा इनोवेटिव हो गया है। इसके विंटर कलेक्शन में ऑन थर्मल्स के साथ-साथ स्वेटशर्ट्स, हुडीज़ और जैकेट्स जैसे विंटरवियर शामिल हैं। ऑन के थर्मल्स और विंटरवियर को सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले वूल, कॉम्ब्ड कॉटन एवं नायलॉन से तैयार किया जाता है, जो बेहद कारगर तरीके से त्वचा से नमी को दूर करने के साथ-साथ बहुत ज्यादा ठंडे तापमान में भी अधिकतम गर्माहट प्रदान करते हैं। हमारे प्रोडक्ट के बेजोड़ थर्मो-रिसेप्टर्स की वजह से ये कपड़े शरीर की गर्मी को बरकरार रखते हैं, और इसी वजह से ये ठंडे तापमान के लिए सबसे अच्छे होते हैं। ऑन थर्मल्स एवं विंटरवियर रेंज वजन में बेहद हल्के होते हैं जिनसे हवा अच्छी तरह आर-पार हो सकती है। इन्हीं खूबियों की वजह से ऑन प्रीमियम वेयर के आरामदायक और स्टाइलिश थर्मल वियर ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं, जो बेहद किफायती भी है। विंटरवियर कलेक्शन के अलावा, ऑन के प्रोडक्ट्स में सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़े से तैयार किए गए इनरवियर भी शामिल है, जो पहनने वाले को पूरे दिन सुकून भरा एहसास प्रदान करते हैं। सचमुच हमें पूरी उम्मीद है कि, ग्राहक ऑन की गर्माहट के साथ मौसम की ठंडक को मात देने में कामयाब होंगे।” 

        भारत में सर्दियों के मौसम में पुरुषों को आराम और स्टाइल, दोनों के हिसाब से कपड़े पहनने की जरूरत होती है, और उनकी इसी जरूरत ने हमें विंटर कलेक्शन के बेहतरीन डिजाइन की पेशकश के लिए प्रेरित किया है। इस कलेक्शन में अलग-अलग स्टाइल के स्वेटशर्ट्स, हुडीज़ और जैकेट्स के साथ-साथ खेलकूद के लिए उपयुक्त जॉगर्स एवं ट्रैक पैंट इत्यादि शामिल हैं, और सर्दियों के मौसम के लिए ये सभी प्रोडक्ट्स बेहद जरूरी माने जाते हैं। इस कलेक्शन के लिए सर्दियों के दौरान पारंपरिक तौर पर उपयोग में आने वाले रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो डार्क टोन और प्राइमरी कलर के बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है। हूडी, जॉगर्स और स्वेटशर्ट तैयार करने के लिए प्रीमियम कॉम्ब्ड कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि गद्देदार जैकेट के लिए बाहरी परत के तौर पर बेहद मुलायम नायलॉन का उपयोग किया जाता है। सभी प्रोडक्ट्स पहनने में बेहद आरामदायक हैं, जो मॉडर्न फिटिंग के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी देते हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स देश भर में 45,000 से अधिक रिटेल स्टोर्स के अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे प्रमुख ईकामर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। लड़कों और पुरुषों के लिए तैयार किए गए इन प्रोडक्ट्स की कीमतें 650 रुपये से लेकर 1699 रुपये तक होंगी।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में ट्राफिक जाम से एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहन भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar

शहापुर में पशु वैद्यकीय दवाखाना की इमारत का सभापति के हाथो भूमिपूजन 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अग्निवीरों के लिए भारतीय थल सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

हिन्दू मुस्लिम बहनों ने विधायक जितेन्द्र आव्हाड को बाँधी राखी 

Aman Samachar

कोरोना महामारी मृतक के वारिसों को आश्रय अनुदान के लिए समिति गठित

Aman Samachar
error: Content is protected !!