Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सेल्फ टेस्टिंग किट से कोरोना जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मनपा वार रूम को जानकारी देने का आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना जांच के लिए मेडिकल स्टोर में उपलब्ध सेल्फ टेस्टिंग किट के माध्यम से जांच में पॉजिटिव आने पर नागरिक अपनी जानकारी मनपा के कोविड वार रूम के हेल्प लाईन 91 73063 30330 पर दें।  इस आशय का आवाहन महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने किया है।
शहर में कोविड-19 का परीक्षण करने के लिए सेल्फ किट मेडिकल स्टोरों में उपलब्ध है जिससे लोग अपनी जांच कर सकते हैं। लोग इस किट के माध्यम से घर पर ही कोरोना का परीक्षण कर रहे हैं। लेकिन टेस्ट पॉजिटिव आने पर वह बिना मनपा को बताए आपसी इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं। यह जरूरी है कि वॉर रूम में पॉजिटिव मरीजों की पूरी जानकारी हो। सेल्फ किट के माध्यम से सकारात्मक परीक्षण करने वाले रोगियों से अनुरोध है कि वे अपनी जानकारी +91 73063 30330 पर दें। महापौर म्हस्के और मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नागरिकों से इस आशय का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन ने लक्ष्‍य को बढ़ाकर वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट किया  

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में “वाचन प्रेरणा दिवस”

Aman Samachar

स्वच्छता सहित जल जीवन मिशन की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू 

Aman Samachar

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Aman Samachar

31 जनवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने पर दंड व ब्याज में 100 फीसदी छूट

Aman Samachar

वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता बी एन सिंह का लम्बी बीमारी के चलते निधन , आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!