Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

ठाणे ( युनिस खान ) क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक संवेदनशील और सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल करते हुए “मिशन अपराजिता सिंह” के अंतर्गत अपराजिता सिंह के किडनी इलाज हेतु एक छोटी आर्थिक सहायता राशि उनके पिताजी अंजनी सिंह को प्रदान की गई।
      इस सहायता में 14,000 रुपए सीधे बैंक खाते में और 51,000 रुपए का चेक l कुल 65,000 रुपए की धनराशि प्रदान की गई। संस्था के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए यह संस्था जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है और भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से करती रहेगी। यह सहायता सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और संवेदना का प्रतीक है।
        राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने इस कार्य को समाज के एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह प्रयास हर भाई को जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज के हर वर्ग तक मदद पहुँचे, तभी संस्था का उद्देश्य पूर्ण होता है और यही हमारा लक्ष्य है। इस पुनीत कार्य की सफलता में संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह, अभिराम सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, राजेश सिंह, राजनाथ सिंह, मृत्युंजय शाही की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही। ठाणे प्रभारी भगवंत सिंह एवं प्रदीप सिंह के विशेष प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म काँटे की शूटिंग समाप्त कर अगली फिल्म की तैयारी में जुटे निर्माता मनीष कुमार सिंह

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत निसर्ग के पंचतत्व के संरक्षण व संवर्धन करने का जिप ने लिया निर्णय

Aman Samachar

मुंबई के डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने इनाली फाउंडेशन के लिए कस्टमाइज्ड वैन ‘लिंब्स ऑन व्हील्स’ शुरू

Aman Samachar

ग्रीनिंग एंटरप्राइज इको सिस्टम- सिडबी मिशन 50000- ईव्ही 4 इको को समर्पित 

Aman Samachar

विधानसभा अधिवेशन में जयंत पाटिल के निलंबन के खिलाफ राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से राकांपा अजीत पवार के उम्मीदवार नजीब मुल्ला ने दाखिल नामांकन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!