Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

इमारत का छत गिरने से दो लोगों की मृत्यु , 1 घायल, 73 परिवार स्थानांतरित

ठाणे [ युनिस खान ] राबोडी की 25 वर्ष पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल का छत तल मंजिल पर गिरने से मलवे में दबने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस दुर्घटना में दस वर्षीय एक बालक घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दुर्घटना के बाद इमारत में रहने वाले 73 परिवारों को इलाके के अंजुमन खानदेश मदरसा हाल में स्थानांतरित किया गया है। मनपा ने इमारत को सील कर दिया है।
राबोड़ी की 25 वर्ष पुरानी खत्री अपार्टमेंट सी विंग की दतीसरी मंजिल पर रहने वाले अशफाक बागनी के घर का छत टूटकर पहली मंजिल पर गिर गया।  आज सुबह छः बजे दुर्घटना होने पर मनपा आपदा प्रबंधन व अग्निशमन दल के जवानों ने मलवे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसमें  मोहम्मद गौस तंबोली [40] और रमीज शेख [ 24 ] की मृत्यु हो गयी है।  दुर्घटना में घायल फरहान मोहम्मद गौस [ 10 ] को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती है। खत्री अपार्टमेंट को मनपा ने धोखादायक इमारत घोषित कर नोटिस जारी करने के बावजूद खाली नहीं किया था। दुर्घटना के तुरंत बाद मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश के अनुसार उपायुक्त अशोक बुरपल्ले के मार्गदर्शन में इमारत में रहने वाले 73 परिवारों को बाहर निकालकर अंजुमन खानदेश मदरसा हाल में स्थानांतरित कर दिया है। घटना के बाद नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , महापौर नरेश म्हस्के ने दौराकर इमारत का निरिक्षण किया।

संबंधित पोस्ट

कोपरी में बनने वाले तालुका क्रीडा संकुल का 14 करोड़ रूपये दिए जायेंगे –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

सवाद के जंबो कोरोना अस्पताल को पूर्ण क्षमता से शुरू करा ग्रामीण नागरिकों को उपचार सेवा मुहैया करने की मांग 

Aman Samachar

गैस रिसाव से लगी आग में पोली भाजी केंद्र का सामान जलकर नष्ट 

Aman Samachar

देशी बंदूक व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Aman Samachar

स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों के समर्थन का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!