Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पार्किंग प्लाजा ईमारत के कोविड सेंटर को स्थाई अस्पताल बनाने का महापौर ने दिया निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए महापौर नरेश म्हस्के ने पार्किंग प्लाजा इमारत के कोविड सेंटर को स्थाई अस्पताल के रूप में शुरू करने का निर्देश मनपा प्रशासन को दिया है। उन्होंने कहा है कि मरीजों की संख्या को देखते हुए उपचार सेवा व बेड उपलब्ध करने के लिए स्थाई अस्पताल बनाना आवश्यक है।

                      महापौर म्हस्के ने कहा है कि गत कुछ दिनों से मनपा क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लाट आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। पहले मनपा ने मरीजों को बेड व उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे।  अब मरीजों की संख्या डेढ़ से दो हजार के करीब होने से अस्पताल व कोविड सेंटर बढ़ाने की आवश्यकता है।  मरीजों की संख्या को देखते हुए विवियाना माल्स के निकट मनपा की पार्किंग प्लाजा इमारत में बने कोविड सेंटर को स्थाई कोरोना अस्पताल में परिवर्तित किये जाने आवश्यकता है।  उन्होंने इसे स्थाई कोरोना अस्पताल के रूप में शुरू करने का प्रशासन को निर्देश दिया है। पार्किंग प्लाजा इमारत में सर्व सुविधायुक्त 690 बेड का कोविड सेंटर शुरू है जिसमें 640 बेड आक्सीजन सुविधायुक्त व 40 वेंटीलेटरयुक्त बेड हैं। इसमें आवश्यक तग्य डाक्टर , नर्सेस व अन्य आरोग्य कर्मियों जरुरत के अनुसार तत्काल भर्ती कर मरीजों को उपचार आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा है कि पार्किंग प्लाजा शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित होने के चलते लोगों के लिए सुविधाजनक है।  भविष्य में अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुए कोविड सेंटर को स्थाई अस्पताल के रूप में शुरू रखे।  ऐसी सूचना महापौर म्हस्के ने मनपा प्रशासन को दिया है। महापौर म्हस्के ने कहा है कि आज सब जगह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मनपा की ओर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है इसमें नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा है।  नागरिक से कोरोना को रोकने के लिए शासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन , भीड़ रोकने में सहयोग करने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Aman Samachar

दिवा पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले उड़ानपुल में बाधा बनी 6 इमारतों पर मनपा का चला बुलडोजर 

Aman Samachar

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

Aman Samachar

हीरानंदानी परिसर की टंकी से दुसरे क्षेत्र को पानी देने के निर्णय पर स्थाई समिति ने लगायी रोक

Aman Samachar

  डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल्स का हिस्सा बना आदित्य ज्योत हॉस्पिटल, आईकेयर चेन का 100 वां अस्पताल 

Aman Samachar

एका ई9, देश की पहली ‘मेड-इन-इंडिया’ 9-मीटर शुद्ध इलेक्ट्रिक, जीरो-एमिशन बस का गडकरी ने लिया जायज़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!