Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

:मुंगेर (बिहार ) बी.एस.एस. क्लब ग्रीन पाठशाला रोसड़ा समस्तीपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यातायात पुलिस उपाधीक्षक मुंगेर प्रभात रंजन एवं ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन के हाथों सम्मानित मुंगेरीलाल हीरो राजन कुमार अब मुंगेर लौट आये है।अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर गांव में हो रही सोशल एक्टिविटी में शामिल होना कोई हीरो राजन कुमार से सीखे।
      कई अच्छे कार्यक्रमो का हिस्सा बने हीरो राजन कुमार युवाओं के बीच अपने अनुभवों को साझा करते रहते हैं।यही वजह है कि कहानी के पात्र हो या फिर धारावाहिक का किरदार सब को एक साथ अपने में समाहित करते हुए हीरो राजन कुमार सच के मुंगेरीलाल है,जो खुली आंखों से सपने देखते है और उसे पूरा करके ही दम लेते है।मुंगेर को अपने मुंगेरीलाल पर गर्व है।समस्तीपुर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हीरो राजन कुमार ने युवाओं को प्रेरित किया।
       वैसे तो हीरो राजन कुमार की फील्ड अलग है।वह अभिनय के क्षेत्र में कमाल करते हैं।दुनिया भर में लोग इन्हें चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से बुलाते हैं।कई बड़े राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में इनकी शिरकत होती है। मगर गांव देहात में जाकर वहां के युवाओं को प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी हीरो राजन कुमार की है। यही वजह है कि रोसड़ा पहुंचकर सफलतापूर्वक पूरा समय देकर इन्होंने युवाओं में उत्साह भरा। मोटिवेशनल कार्यक्रम को सफल बनाया। ग्रामीणों का इन्हें बेपनाह प्यार मिला।
        ग्रीन पाठशाला  के अभियान को राजन कुमार ने समझा इस पर अमल किया और लोगो को प्रेरित भी किया। राजन कुमार वाकई एक ब्रांड एंबेसडर हैं।जिस तरह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात,उनसे सम्मान लेना और उनके समक्ष अपनी कविता सुनाना बड़ी बात है।आने वाले समय मे हीरो राजन कुमार और भी ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। मुंगेरीलाल ने एक बार फिर मुंगेर का नाम रौशन किया है,प्रभात रंजन ने राजन को मुंगेर का धरोहर कहा यह सम्मान मुंगेर का सम्मान है।

संबंधित पोस्ट

मोदी सरकार की तानाशाही से मुक्ति के लिए  देश को महात्मा गांधी के जैसे आन्दोलन की आवश्यकता – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी एलीवेट की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू की 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए-  अशोक शिंगारे

Aman Samachar

लायंसगेट इंडिया ने भारतीय मूल की मृणालिनी खन्ना को कंटेंट हेड के रूप में किया नियुक्त

Aman Samachar

कोरोना काल में स्वास्थ्य मंदिर खुलने पर जनता देगी आशीर्वाद -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar
error: Content is protected !!