Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मुंबई के रक्तदान शिविर कर्मचारियों ने बढ़ चढकर लिया हिस्सा

मुंबई ( युनिस खान ) रक्त की कमी को देखते हुए सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं एन एफ आई आर के सहायक महासचिव डॉ प्रवीण वाजपेई ने इस गम्भीर चुनौती को स्वीकार किया। माटुंगा वर्कशॉप शाखा को निर्देश जारी कर कहा कि हम सभी कर्मचारीयो को मिल कर इस महान कार्य को आगे बढ़ाना है। जिस पर आपातकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस गम्भीर चुनौती से निपटने के लिए शीध्रता के साथ हम सभी ने मिलकर इस महान कार्य को पूरा करना है। इस महान कार्य से एकत्र एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियाँ बचा सकता है।
      उन्होंने आवाहन किया कि आइए, हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते हुए सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कर्मचारियों के हितों के साथ साथ सामाजिक कार्य के लिए भी संकल्पित है रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा पुन्य का काम नहीं हो सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजित किए जाते हैं  रक्तदान जीवनदान की अमूल्य धरोहर है। मुंबई में रक्त की गंभीर हालत की चुनौती को समझते हुए, सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ माटुंगा वर्कशॉप द्वारा आज आपातकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण बाजपेई  के कुशल मार्गदर्शन व कार्यकारी अध्यक्ष वि.के. सावंत के नेतृत्व में माटुंगा वर्कशॉप हॉल में किया गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने मानवता का कार्य किया।
      इस महान शिविर में शामिल होकर रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वयं अध्यक्ष ने प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाणपत्र भेंट कर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीआरएमएस अध्यक्ष डॉ प्रवीण बाजपेई, कार्यकारी अध्यक्ष वि.के सावंत सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ाया। डिप्टी सीपीओ बीपीएस राज सदाफले ,डिप्टी सीईई नागपुर कर डिप्टी ई ई ईएमयू आर बी दीक्षित, डिप्टी सीसीएम रिटायर्ड डिप्टी सीएमई पिल्ले,  एन के कश्यप, एम पांडे डब्लू एम ने भी गरिमामय उपस्थित प्रदान की। मुंबई मंडल सचिव  संजीव कुमार दुबे सहित शाखा सचिव राबर्ट डिसूजा, कोषाध्यक्ष ए एन सिंह युवा अध्यक्ष प्रकाश सचिव बीरेंद्र सिंह, सोमिल चौहन आदि सभी पदाधिकारियों ने इस महान कार्य को सफल बनाने में सहयोग किया। यह जानकारी सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी ने दी है।

संबंधित पोस्ट

पावरलूम समस्याओं का अध्ययन समिति के सदस्य बने डा नूरुद्दीन अंसारी

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ संजय अग्रवाल की बजट पूर्व अपेक्षाएँ

Aman Samachar

 स्वतंत्र दिव्यांग कल्याण मंत्रालय की स्थापना करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

पूर्वांचल के गांधी रामसकल पटेल का मुंबई में सम्मान

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!