Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

हिन्दी फिल्म देवदास व हम दिल दे चुके सनम की गवाह एन डी स्टूडियो का एक हिस्सा आग से जलकर खाक

मुंबई [ युनिस खान ] रायगढ़ जिले के कर्जत में हिन्दी सिनेमा के दिग्दर्शक नितिन देसाई  की एन डी स्टूडियों में आज दोपहर भीषण आग लगने से जोधा अकबर का महल का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है।

रायगढ़ जिले कर्जत स्थित एन डी स्टूडियों सिनेमा के प्रसिद्द दिग्दर्शक नितिन देसाई का है।  उन्होंने यहीं से देवदास , हम दिल दे चुके सनम जैसी अनेक फिल्मों का निर्देशन किया है। कई बहुचर्चित व सुपरहिट फिल्मों की गवाह रही स्टूडियो में आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गयी है। आज शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे स्टूडियो के आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल आधा दर्जन गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार बजे आग पर काबू पाया गया। जोधा अकबर के सेट को काफी नुकसान होने का अनुमान है। खालापुर पुलिस आग की घटना की जांच कर कारणों का पता लगाने का प्रयास में जुट गयी है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा ने की 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar

मुंब्रा-कौसा में एसआईआर कार्य की सफलता पर शमीम खान का हुआ सत्कार

Aman Samachar

लोगों के दरवाज़े तक एडमिनिस्ट्रेटिव एजेंसियों का सीधा कोऑर्डिनेशन

Aman Samachar

सुप्रिया लाइफ लाइफसाइंस लिमिटेड ने घाव भरने वाले जेल के विकास के लिए कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से किया समझौता 

Aman Samachar

राज्य में पूर्ण लाकडाउन लगाने का मंत्रिमंडल का दबाव , मुख्यमंत्री ले सकते हैं निर्णय – जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

एक हाथ में पौधे, दूसरे में कुल्हाड़ी, यह पर्यावरण की दशा

Aman Samachar
error: Content is protected !!