Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा के आज़ाद नगर में मनपा का आरोग्य केंद्र खूला

ठाणे ( युनिस खान ) मुंब्रा आज़ाद नगर में बढ़ती आबादी को देखते हुए पूर्व नगर सेवक अशरफ़ (शानू)पठान के प्रयासों से मुंब्रा के खडी मशीन रोड से सटे आज़ाद नगर में एक आरोग्य केंद्र(दवाखाना) खोला गया। स्थानीय नागरिकों ने इस आरोग्य केंद्र के खुलने पर खुशी जताई।
          पूर्व नगर सेवक पठान ने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकांश गरीब, पिछड़े वर्ग और मज़दूरों की आबादी है ।यह लोग इलाज के लिए कौसा हकीम अजमल ख़ान या छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा नहीं जा पाते और यह दोनों अस्पताल यहाँ से काफ़ी दूर हैं। इसलिए नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए यहाँ यह आरोग्य केंद्र का आज स्थानिक जनता के हाथों उदघाटन किया गया। यहाँ पर मौसमी और छोटी-मोटी बीमारियों के अलावा, टीकाकरण, महिला रोग, टीबी आदि की दवाइयाँ भी उपलब्ध होंगी, साथ हि फ्री चिकित्सा भी होगी। उन्होंने कहा कि यहाँ मनपा अस्पताल शुरू कराने का हमारा लंबे समय से प्रयास था जो आयुक्त महोदय के सहयोग से संभव हो पाया।

संबंधित पोस्ट

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

Aman Samachar

 राजनीतिक रंजिश के कारण शिवसेना यूबीटी के विभाग प्रमुख की हत्या

Aman Samachar

स्पोर्टिंग क्लब समिति की दो इनडोर पिचें अभ्यास के लिए खुली 

Aman Samachar

मेरा घर मेरे गणपति प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक के हाथो किया सम्मानित 

Aman Samachar

मार्कवार्ड ग्रुप’ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए पुणे में ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर किया शुरू 

Aman Samachar

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!