Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ओबीसी प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को मिलेगी नई गति – भानुदास माली

 भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भानुदास माली ने कहा कि वह ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी के भीतर एक पैनल बनाकर कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का काम करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को एक नई गति मिलेगी।
            भानुदास माली भिवंडी शहर जिला एवं ठाणे ग्रामीण जिला ओबीसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए भिवंडी आए थे। जिसके लिए भिवंडी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनंता पाटील के नेतृत्व में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
              उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को ओबीसी समुदाय के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों को जानकारी देना चाहिए, ताकि उनका काम आसानी से हो सके और न्याय मिल सके , ऐसे लोग कभी भूलते नहीं हैं, ऐसे लोग पार्टी से स्वंय मजबूती के साथ जुड़ेंगे ।कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए एड. अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विकास के लिए ओबीसी सेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं  कार्यकर्ता सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करने  के लिए काम करना चाहिए। उक्त अवसर पर ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष शुभांगी शेरेकर,प्रदेश महासचिव रविंद्र परटोले,नंदकुमार कुंभार,सोमनाथ मिरकुटे,दिनेश सासे,भास्कर जाधव,तुषार देसले,बाला हुकमाली एवं शैलेश राउत सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताउपस्थित थे। अंत में भिवंडी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनंता पाटील ने उपस्थित मान्यवरों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

संबंधित पोस्ट

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड प्रतिष्ठित पुरस्कार “सर्वश्रेष्ठ एकीकृत उपस्कर सेवा प्रदाता” से सम्मानित

Aman Samachar

सिडबी और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने एमएसएम को समर्पित भारत का पहला सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स सिडबी-डी एंड बी स्पेक्स किया लॉन्च 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान ने शुरू किया संक्रमित मरीजों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाने का अभियान

Aman Samachar

जिले में कोरोना संक्रमण की कमी के बाद लाक डाउन में मिली ढील , दो बजे तक खुली दुकानें

Aman Samachar

सडकों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया तो राकांपा भारी वाहनों का शहर में आवागमन रोकेगी – आनंद परांजपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!