Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के सितंबर माह के सेवानिवृत्त 7 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

नवी मुंबई ( हिना खान ) नवी मुंबई मनपा के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और यद्यपि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अपने कार्यालयों से दैनिक संपर्क नहीं होगा, फिर भी उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रशासन विभाग के उपायुक्त  किसनराव पलांडे ने इस आशय का उद्गार व्यक्त किया है।

        वे मुख्यालय स्थित ज्ञान केंद्र में सितंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले सात अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त डॉ. कैलाश गायकवाड़, नगर सचिव श्रीमती चित्रा बाविस्कर, अतिरिक्त नगर अभियंता अरविंद शिंदे, विधि अधिकारी अभय जाधव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती रत्ना प्रभा चव्हाण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     कार्यपालक अभियंता वसंत पडघन, सहायक लेखाकार राजेश कदम, मुख्य औषधि निर्माता आशा पाटिल, औषधि निर्माता प्रकाश तमखड़े, स्वास्थ्य सहायक  राजेंद्र भोंगले, वाहन चालक नंद कुमार भोपी, सफाई कर्मचारी प्रभा परमार सहित सितंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले 7 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यपालक अभियंता वसंत पडघन ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में खतरनाक बिल्डिंग्स को लेकर तुरंत कदम उठाए जाएं –  सौरभ राव 

Aman Samachar

आदिवासियों की मांगों को लेकर श्रमजीवी संघटना ने तहसीलदार कार्यालय पर किया आन्दोलन

Aman Samachar

जीवन में चाहिए हरियाली,  क्योंकि हरियाली ही जीवन है – महेश बंसीधर अग्रवाल

Aman Samachar

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से 30 मार्च 2022 के दौरान कराने की घोषणा

Aman Samachar

सावरोली में महानगर गैस लिमिटेड का सिटी गेट स्टेशन शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!