Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 13 मोटर सायकिल , 2 लूट समेत 15 मामलों का पर्दाफास किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 3 लाख ,63 हजार रूपये कीमत का माल बरामद किया है .

            शहर में वाहन चोरी की बढती घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने दिया था . इसके बाद शांतिनगर पुलिस के उपनिरीक्षक रविन्द्र पाटील ने अपने दल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर फैजान मोहम्मद इस्लाम अंसारी [ 19] खंडूपाडा भिवंडी कामिलअली अमजदअली बेग [ 20] को अपने कब्जे में लेकर पूंछतांछ किया . पूंछतांछ में मोटर सायकिल चोरी के 7 मामलों का खुलासा हुआ . इसी तरह शांतिनगर पुलिस ने फैसल फिरोज अहमद अंसारी [ 21] कापतालाब धक्का निकट भिवंडी निवासी को कब्जे में लेकर पूंछतांछ कर मोटर सायकिल के 6 , लूट के 2 ,समेत 10 मामलों का खुलाशा किया है . पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 8 मोटर सायकिल व दो मोबाईल बरामद किया है .  शांतिनगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है .

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Aman Samachar

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

ठाणे जिलाधिकारी के रूप में अशोक शिंगारे ने ग्रहण किया पद का प्रभार 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति करने से नागरिकों को राहत 

Aman Samachar

यूके में नौकरी लगाने के बहाने पांच बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी

Aman Samachar

एसजेवीएन ने सोनू शर्मा द्वारा प्रेरणात्‍मक वार्ता का किया आयोजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!