Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की पहली पैरेंट्स-टीचर एसोसिएशन मीटिंग संपन्न

ठाणे ( यूनिस खान ) रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की पहली पैरेंट्स-टीचर एसोसिएशन मीटिंग आज आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक,नैतिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था, जिसकी पहल की गई।
        बैठक में सेकेंडरी सेक्शन के 22 डिवीजनों तथा जूनियर कॉलेज सेक्शन के 24 डिवीजनों के लगभग 2,000 से अधिक अभिभावकों  ने भाग लिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति,उपस्थिति, अनुशासन, अध्ययन की आदतों तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के संबंध में संबंधित शिक्षकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की क्षमताओं, कमजोरियों तथा उनके सुधार के लिए अपनाए जा रहे शिक्षण उपायों की भी जानकारी दी।
       इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और विद्यालय के बीच मजबूत संबंध एवं निरंतर संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा,अनुशासन,समयपालन तथा नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान देने और विद्यालय के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की। अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के कार्यों का एतराफ किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की बैठकें विद्यार्थियों के बेहतर मार्गदर्शन और शैक्षणिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
      बैठक के सफल आयोजन में सहायक मुख्याध्यापक मुखलिस मदू,वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी,सुपरवाइज़र्स असरार पठान,सिब्तैन कशेलकर, मुज़दान मुल्ला,अनुशासन प्रभारी ज़ाकिर अंसारी,मुसय्यब मोमिन तथा सभी क्लास टीचर्स,शिक्षकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

संबंधित पोस्ट

ठाणे को अतिरिक्त जलापूर्ति, स्वागत योग्य कदम – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

कोंकण के शहरों में बाढ़ के खतरे को खत्म करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे- एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने भारत के स्वादों का जश्न मनाने के लिए लुभावनी चटनी रैप एंथेम वीडियो लॉन्च

Aman Samachar

अतिधोखादायक ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में

Aman Samachar

प्रो. डॉ. फौजिया मर्चेंट सहित कई नेता राकांपा में हुए शामिल 

Aman Samachar

महिला के गले से सोने की चैन झटककर मोटर सायकिल सवार चम्पत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!