Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे – बोरीवली शहर की दूरी कम करने के लिए भूमिगत मार्ग के निर्माण की हलचल शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे – बोरीवली के बीच भूमिगत मार्ग के निर्माण का कार्य एमएमआरडीए की माध्यम से मार्च 2022 तक शुरू होने की संभावना है। इस मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले विविध विभागों के आरक्षण बदलने के लिए मनपा आगामी महासभा में प्रस्ताव लाने वाली है।
          ठाणे मनपा की ओर से ठाणे – बोरिवाली भूमिगत मार्ग के लिए मनपा क्षेत्र में नियोजित सड़कों, टीएमटी, म्हाडा आवास स्थल, आवासीय विभाग, औद्योगिक विभाग, पार्क आरक्षण, वनस्पति और प्राणी उद्यान सहित 34 हेक्टेयर हरित क्षेत्र का आरक्षण बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 20 अक्टूबर को होने वाली मनपा की महासभा में इस आशय का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से लाया जा रहा है।
ठाणे से बोरीवली पहुंचने के लिए घोड़बंदर और मीरा रोड से होकर जाना पड़ता है।  भारी ट्रैफिक और वाहनों की संख्या के कारण इस यात्रा में एक घंटे से अधिक समय लगता है।  राज्य सरकार ने ठाणे में टिकुजिनीवाड़ी और बोरीवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के बीच एक सबवे बनाने का प्रस्ताव रखा था ताकि ठाणे और बोरीवली के बीच की दूरी को केवल 15 मिनट तक कम किया जा सके।
शुरू में राज्य सड़क विकास निगम के माध्यम से परियोजना को लागू करने का निर्णय लिया गया था।  तब से इस परियोजना को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया है। यह सड़क ठाणे मनपा क्षेत्र के घोड़बंदर रोड से चीतलसर-मनपाड़ा, बोरीवड़े, येयूर क्षेत्र होते हुए आगे जायेगी। इस परियोजना में ठाणे मनपा की 34 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी।
ठाणे- बोरीवली मार्ग से इन दोनों शहरों के उपनगरों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।  टिकुजिनी वाडी से बोरीवली के पास वेस्टर्न एक्सप्रेसवे तक 11.8 किमी लंबे मार्ग से 10.5 लाख मीट्रिक टन ईंधन की बचत होगी।  महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने भी दावा किया है कि वह कार्बन डाइऑक्साइड को 36 प्रतिशत तक कम करने में मदद करेगा।
               राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में एक ठाणे – बोरीवली भूमिगत मार्ग की उम्मीदें उनके नगर विकास मंत्री बनने के बाद से बढ़ने लगी थी। पिछली सरकार में मंत्री रहते उन्होंने इस परियोजना की घोषणा की थी जिसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू है।

संबंधित पोस्ट

राकांपा के रक्तदान शिबिर में दो तृतीय पंथियों समेत 271 लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का राकांपा कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला 

Aman Samachar

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

Aman Samachar

देवी देवताओं की फोटो व मूर्तियों का अनादर न हों ,उचित तरह से करें विसर्जन 

Aman Samachar

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar
error: Content is protected !!