Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समाजवादी पार्टी जनता की समस्याएं  हल करने के  लिए कटिबद्ध – अबु आसिम आज़मी

नवी मुंबई ( यूनिस खान ) मैफको के सामने हावरे बिल्डिंग में  समाजवादी पार्टी के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष आर एन यादव के कार्यालय का उदघाट्न सपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश इकाई के सपा नेताओं से लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही।
       सपा विधायक , प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी ने कहा कि अबकी 2027 के चुनावों में उत्तर भारतीय जनता फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाएगी जिससे देश भर में बड़ी तेज़ी से फैल रही जाति धर्म की राजनीति पर अंकुश लगेगा और आपसी भाईचारा बढ़ेगा। नई मुंबई जिलाध्यक्ष आर एन यादव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा में काम करने वालों की जरूरत है न कि सिर्फ पद लेकर तेवर बनाने वाले चाहिए। सपा में हर कार्यकर्ता अखिलेश सिंह यादव, अबु आसिम आज़मी है। अबु आसिम आज़मी  सभी जाति धर्म समुदाय को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। नई मुंबई में हमे घर घर पहुंचकर सपा के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना है।

संबंधित पोस्ट

राबोडी में दिन दहाड़े मनसे पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या , दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Aman Samachar

सीएसआर पहल के रूप में 170 किलोवाट सौर ऊर्जा ग्रिड की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का योगदान

Aman Samachar

मनपा ने दो अनधिकृत गालों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त , एक के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

राज्य में 34 हजार करोड़ के निवेश पर समझौता , 23 182 लोगों को मिलेगा रोजगार

Aman Samachar

देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने घोषित किए अपने तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar
error: Content is protected !!