Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिक्षिका सुनीता मिश्रा बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित,

लायंस क्लब ऑफ मुलुंड ने 80 मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान

मुंबई ( यूनिस खान ) लायंस क्लब ऑफ मुलुंड की ओर से शनिवार को मुलुंड पश्चिम स्थित लायंस स्पोर्ट्स पवेलियन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मोती पहचान ट्रस्ट द्वारा संचालित शेठ करमशी कानजी इंग्लिश स्कूल की सोशल साइंस की शिक्षिका सुनीता वीरेंद्र मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दसवीं कक्षा के स्कूलों के 80 मेधावी विद्यार्थियों, अन्य  शिक्षकों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।
       बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित होने के बाद सुनीता मिश्रा ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए प्रिंसिपल वर्षा देशमुख सहित अपने संस्थान और लायंस क्लब की हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक अक्सर पर्दे के पीछे रहकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर पहचान और सम्मान मिलना सराहनीय है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन भरत दत्त और विशिष्ट अतिथि के रूप में के. एन. नायर उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन लायंस क्लब ऑफ मुलुंड के अध्यक्ष लायन राजेश ठक्कर के नेतृत्व में किया गया। राजेश ठक्कर ने कहा कि क्लब का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। समारोह को सफल बनाने में क्लब की सचिव पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमैया और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन बिपिन नाइक ने विशेष योगदान दिया।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी

Aman Samachar

एफएडीए का “ऑटो समिट 2023 – फिट ऐंड फ्यूचर रेडी” का 12वां संस्करण संपन्न

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बैंकिंग से संबंधित सभी सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले डिजिटल इकोसिस्टम ‘बॉब वर्ल्ड’ लॉन्च 

Aman Samachar

भिवंडी निजामपुर मनपा स्कूलों की दयनीय स्थिति , 28,000 छात्रों का शैक्षिक भविष्य खतरे में – रईस शेख़

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने कलकारों व लेखकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!