Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बापू, संविधान और हम, जनजागरण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को मुंब्रा में

सर्वोच्च न्यायालय के वकील महमूद प्राचा व लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ की प्रमुख उपस्थिति

 ठाणे ( यूनिस खान )  मनमानी तरीके से नागरिकों पर एसआईआर थोपने के चुनाव आयोग के फैसले और संविधान की रक्षा के लिए पूरे देश में सरकार के विरोध में आंदोलन चल रहा है। देश में नफरत और भय के माहौल के खिलाफ आवाज उठाने वाले के समर्थन में 5 अक्टूबर को बापू… संविधान और हम” विषय पर मुंब्रा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के जाने माने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता एड महमूद प्राचा प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी असादुल्लाह खान ने पत्रकार सम्मेलन में दी है।
     उन्होंने बयाया कि आज देश में नफरत और भय का माहौल बनाया गया है। संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा हो गया है। नागरिकों अधिकारों का हनन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के भारत, संविधान और लोकतंत्र व युवाओं का भविष्य बचाने के लिए जेन जी और  धर्मनिरपेक्ष संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे है। उनके समर्थन में मुंब्रा कैसा के नूरबाग हाल में 5 अक्टूबर की शाम 7 बजे से रात 10 बजे के दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अपने गीत के जरिए सरकार से सीधा सवाल पूछने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़, जंतर मंतर आंदोलन से उभरे युवा चेहरा मोहम्मद जुनैद, युवा आइकन इरफान अंसारी,मुशीर समीर आदि  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
      आजाद जबान डिजिटल मीडिया और अल गरम एज्यूकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित कार्यक्रम में लोगों से उपस्थित रहने की अपील अजीम शेख , कलीम शेख और उनके समर्थकों ने किया है।

संबंधित पोस्ट

वसई, मुंबई का उभरता हुआ इंटरकोस्टल रिहाईशी ठिकाना

Aman Samachar

वेदांत अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में मरीजों की मौत की भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से जांच मांग की

Aman Samachar

जिले में कोरोना के 6318 सक्रीय मरीजों में 344 मरीज आक्सीजन बेड और 26 वेंटिलेटर पर 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 7 एकड़ के क्षेत्र में वाटरफ्रंट रेसिडेंस का करेगी निर्माण 

Aman Samachar

एसटी बस हड़ताल से परेशान यात्रियों को आरटीओ ने उपलब्ध करायी निजी बस सेवा

Aman Samachar

निजी अस्पतालों के आधे बेड अधिगृहित करने व आरोग्य संगठनों की मदद लेने की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!